अजमेर। सावित्री बनाम राजकीय कन्या महाविद्यालय के कर्मचारियों की क्रमिक भुख हड़ताल 17वें दिन रविवार को भी जारी रही। हड़तालि कर्मचारियों की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति दिन ब दिन कमजोर होती जा रही है। रविवार को सुनिता शर्मा भूख हड़ताल पर बैठी। आन्दोलनरत कर्मचारियों ने अजमेर के सांसद और केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट से ज्ञापन देकर न्याय कि गुहार लगाई है। कर्मचारियों की सिर्फ एक ही मांग है कि उन्हे यथाशीघ्र स्थाई किया जाये। अगर किसी भी आन्दोलनरत कर्मचारी की ज्यादा तबियत बिगड़ी या उसके साथ कोई अनहोनी हुई तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।