शहर जिला कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी का ऐलान

congressअजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक शैलेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता, नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष नरेन शाहनी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व मंत्री ललित भाटी की मौजूदगी में अपनी टीम का ऐलान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता ने सेवादल की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवादल का इतिहास त्याग, तपस्या ओर बलिदान का रहा है। सेवादल के पास कांग्रेस, समाज व राष्ट्र को देने के लिए बहुत कुछ है, कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष नरेन शाहनी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिन ललित भाटी ने कहा कि उनसे कांग्रेस की रीति-नीति व सरकार की योजनाओं को जन-जन तक प्रचार करने की अपेक्षा है। चुनावी वर्ष होने के कारण सेवादल कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में एकजुट होकर कार्य करें और नेताओं को मतदाताओं का फीड बैक दें, ताकि समय रहते उचित कार्य करवाए जा सकें।
कार्यकारिणी : जिला मुख्य संगठक : शैलेंद्र अग्रवाल। अतिरिक्त मुख्य संगठक : योगेंद्र सेन, कल्याण सिंह कुमावत, पूर्व पार्षद रामजीलाल तंवर, पार्षद महेंद्र तंवर, निर्मल जैन, एसएम थॉमस नूर, पूर्व पार्षद श्याम प्रजापति व इंद्रा गोयल। जिला संगठक: दौलत नावरिया, हेमराज बारोलिया, नंदकिशोर देबाना, गुरबक्ष सिंह लबाना, अशोक सुकरिया, मोहम्मद हुमायूं खान, माधव दास बाकोलिया, राजकुमार कलवानी, कैलाश फुलवारी, रामचंद्र गुर्जर, ज्योति सोनगरा, रामेश्वरी देवी जटिया, शकुंतला डाबरा, शहनाज खान, शकीला बीबी, वेदप्रकाश धनवारिया, किशन खंडेलवाल, उमेश कुमार शर्मा, नरेश मुदगल, आशीष शर्मा, विष्णु गौड़, रविंद्र सिंह वर्मा, राजकुमार गर्ग, राजेंद्र कुमार भाटी, राजा जैन(झांझरी), चंद्रकुमार भारवानी, चंद्रशेखर जैन, सैयद हफीज अली, एडवोकेट खेमचंद जोनवाल, प्रेमसिंह तंवर, मोहम्मद सलीम व रहमान पेंटर। जिला संगठन मंत्री: अब्दुल अजीज मुल्तानी, घनश्याम शर्मा, दिलीप पहलवान, नरेश कुमार सोलीवाल, कमल कृपलानी, प्रवेश चन्द श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार बछामदिया, सुरेश चौधरी, लक्ष्मण दास तोलानी, राजेश लखन, अजय सिंह, ईशान नागरा, मुकेश सबलानिया, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, टीकम सांवरिया, ओमप्रकाश शर्मा, केसरी मल चौरोटिया, जगदीश प्रसाद शर्मा, निर्मल दौसाया, विजय गुजराती, खेम चंद आसवानी, सत्यप्रकाश नरवाल, जगमोहन सिंह, जनेश्वर पंडित, मनोज जैन, तेजेंद्र जटिया, राजकुमार मेघवंशी, प्रमोद बाकोलिया, ब्रजेश कहार, अनीस सुलेमानी, मुकेश सांखला, कमल बछेरिया। गुलशन कुमार बघेल, नौरत बंसल, राजकुमार मोदियानी, भौरीलाल तेनगुरिया, अनिल राजपूत, नाथू, अमित चौहान, नारायण लाल भांड और अकबर अली।

error: Content is protected !!