फाग और होली महोत्सवों की धूम भगवान संग खेली होली

NORTH VESTERN RAILWAY HOLI MAHOTSAV 02 NORTH VESTERN RAILWAY HOLI MAHOTSAV 01अजमेर। नॉर्थ वेस्टर्न रेल्वे एम्पलॉईस यूनियन का 10वां होली महोत्सव रंगों से सराबोर, गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों की बीच मनाया गया। इस मौके पर एनडब्ल्यूआरईयू के जोनल महामंत्री मुकेश माथुर और सहायक महामंत्री भूपेन्द्र भटनागर ने होली के बहाने आगामी 25 से 27 अप्रैल केा होने वाले चुनाव में विजय बनाने की अपील भी कर डाली। एससीएसटी ऐसोसिऐशन के कारखाना सचिव रामसिंह और अध्यक्ष पुखराज ने रेल कर्मचारियांे को शुभकामनाएं देते हुए जीत का भरोसा दिलाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुकेश माथुर, अरूण गुप्ता, सविता मिश्रा, जयसिंह, रतन, संतोष आदि ने एक से बढ़कर एक फिल्मी और फाग गीतों के साथ रंग बिरंगे नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों की तालियां बटोरी।
सिविल लाइन स्थित भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर में शनिवार को फाग महोत्सव में शामिल श्रद्धालू महिलाओं ने भगवान के संग रंगबिरंगे फूलों और अबीर से होली ख्ेालकर नाचते गाते हुए फागोत्सव मनाया। महोत्सव में श्रद्धालू महिलाओ ने भगवान के साथ होली खेलकर एक दूसरे के गालों पर गुलाल मला और रंगो के पर्व होली की शुभकामनायें दी। साथ ही संकल्प लिया कि इस बार होली पर फूल और अबीर से ही होली खेलेगें पानी का उपयोग इस होली में बिल्कुल नही करेंगें। इस होली पर पहली प्राथमिकता पानी को बचाने की रहेगी। श्रद्धालू आजाद माहेश्वरी और प्रियंका मंत्री ने अपने उदगार प्रकट करते हुए बताया।

error: Content is protected !!