चुनाव को लेकर समाज के दो गुटो में विवाद

DIGAMBER JAIN 02 DIGAMBER JAIN 01अजमेर। श्री दिगंबर जैन 20 पंथी अजमेरी आम्नाय बड़ा धड़ा पंचायत के चुनावों को लेकर समाज के दो गुटो में उपजा विवाद शनिवार को अदालत की दहलीज पर पहुंच गया। चुनाव की कार्यवाही को असंवैधानिक करार देते हुए एक गुट ने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो दूसरे ने विरोध गुट पर पंचायत की जमा बड़ी रकम में घोटाले का आरोप लगाया। त्याग और अहिंसा के साथ अपरिग्रह के सिद्धांत पर चलने वाले जैन समाज में हुई घटना के बाद रोष व्याप्त हो गया। पंचायत के 9 मार्च केा हुए चुनाव से उपजे विवाद के बाद निवर्तमान कार्यकारणी के बर्तन भंडार व्यवस्थापक माणकचंद बड़जात्या ने चुनाव प्रक्रिया केा गलत ठहराते हुए न्यायालय में चुनाव रद्द करने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। माणक का आरोप है कि हाल ही में हुए चुनावों में स्वंयभू तरीके से अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिससे समाज को पूरी तरह दूर रखा गया। वहीं चुनाव में अध्यक्ष चुने गये प्रवीण पाटनी का आरोप लगाया कि लगभग 2 दशकों से चली आ रहीं परंपरा केा तोड़ते हुए उन्होंने मंदिर विकास के कार्य को जैसे ही गति दी वैसे ही पूर्व कार्यकारणी के लोगो ने अपनी पोल खुलने के भय से अदालत में नई कार्यकारणी को चुनौती दे दी। दो गुटो की इस लड़ाई में किसकेा क्या फायदा होगा ये तो वक़्त ही बतायेगा लेकिन इस विवाद ने लोगों के विश्वास केा ठेस जरूर पहुंचा दी है।

error: Content is protected !!