बी.पी.एल परिवारों को चैक व पट्टे वितरित

BUDGET BPL AAVAS CHEK VITRANN 02अजमेर। मुख्यमंत्री बी.पी.एल. आवास योजना के तहत आज नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में मेयर कमल बाकोलिया व नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत ने अजमेर शहरी क्षेत्रा के 73 बी.पी.एल.परिवारों व कच्ची बस्तियों के 31 बी.पी.एल. परिवारों तथा 13 स्टेट ग्रान्ट के तहत पट्टे दिये ।

समारोह में नगर निगम के महापौर कमल बाकोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बी.पी.एल. आवास योजना के अन्तर्गत अजमेर शहर में 1378 परिवारों को चयनित किया गया है, जिसमें 857 आवासहीन, 341 कच्चे आवास तथा 180 अर्द्ध कच्चे आवासों का सर्वें कर चयन किया गया। जिनमें अजमेर शहर के विभिन्न वार्डों के 73 बी.पी.एल.परिवारों को मुख्यमंत्री बी.पी.एल. आवास योजना के तहत 25-25 हजार रूपये के चैक कमरे निर्माण करवाने हेतु दिये गये हैं ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जसराज जयपाल, ललित भाटी पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, एवं महेन्द्र सिंह रलावता ने भी चैक व पट्टे वितरित किये। नगर निगम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती विनिता श्रीवास्वत व पार्षदगण व जनप्रतिनिधि, वार्डांे के नागरिक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शहरी बी.पी.एल. आवास योजना के चैक दिये

BUDGET BPL AAVAS CHEK VITRANN 01अजमेर। संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत ने मुख्यमंत्री शहरी बी.पी.एल. आवास योजना में बिजयनगर नगरपालिका में आयोजित समारोह में 109 व्यक्तियों को चैक दिये। कुमावत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिजयनगर नगर पालिका 271 बी.पी.एल. व्यक्तियों को 30 वर्ग मीटर के निःशुल्क भू खण्ड देने के लिए योजना बना रही है। इसे शीघ्र ही अन्तिम रूप देकर क्रियान्वित किया जाएगा।
नगरपालिका अध्यक्ष धर्मीचन्द कटोत ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी बी.पी.एल. आवास योजना शहरी क्षेत्रा के गरीब व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना में आवास निर्माण के लिए दी जाने वाली राशि से लोगों को राहत मिली है। उन्होनें बताया कि बी.पी.एल. परिवारों को भूमि के साथ-साथ निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराना योजना की विशेषता है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सी.पी.कटारिया ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आभार व्यक्त किया। समारोह में सभी पार्षद और काफी संख्या नागरिक मौजूद थे।

सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह का कार्यक्रम
अजमेर। सूचना एवं जनसम्पर्क, ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह मकराना से प्रस्थान कर 10 बजे नागौर पंहुचेंगे और बासनी में आल इण्डिया तालीमी क्रॉन्फ्रेंस में भाग लेकर कुचेरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगें।

शहरी बी.पी.एल. आवास योजना की पहली किश्त वितरित करेंगे 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल 24 मार्च को सायंकाल 4 बजे पुष्कर आयेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर नगरपालिका विश्राम स्थली में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शहरी बी.पी.एल. आवास योजना के तहत प्रथम किश्त का वितरण करेगें।
मुख्यमंत्री इससे पूर्व राजकीय वायुयान द्वारा जयपुर से रवाना होकर नागौर एयरस्ट्रिप पर उतरेंगे और वी.आई.पी. लॉज का उद्घाटन करने के बाद बासनी में ऑल इण्डिया तालीमी कॉन्फ्रेस में भाग लेकर दोपहर 2 बजे कुचेरा पहूंचंगें। कुचेरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर रवाना होकर पुष्कर आयेंगे।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट वैभव गालरिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुष्कर यात्रा दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन जुल्फिकार बेग मिर्जा, उपनिदेशक स्थानीय निकाय श्रीमती सीमा शर्मा, उपजिला मजिस्ट्रेट दयानन्द शर्मा और कृष्णावतार त्रिवेदी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल अजमेर आयेंगी
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रोफेसर लाड कुमारी जैन कल 24 मार्च को सायंकाल अजमेर आयेंगी और सायंकाल 6 बजे से इंडोर स्टेडियम में विविधा द्वारा आयोजित बहारें फागुन की कार्यक्रम में भाग लेंगी।

मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा कल केकड़ी में
सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा नगरपालिका केकड़ी, मध्यान्ह एक बजे नगरपालिका सरवाड़ में मुख्यमंत्री शहरी बी.पी.एल. आवास योजना के चैक वितरित करेंगे तथा तीन बजे ग्राम पंचायत शेरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

error: Content is protected !!