अजमेर। बजरंगगढ चौराहा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में शनिवार शाम फाग महोत्सव का आयोजन भगवान राधेकृष्ण संग होली खेलकर मनाया गया। इस मौके पर महिला मण्डली ने फाग और बृज के होरी गीतों की प्रस्तुती के साथ नृत्य करते हुए गुलाब और गुलाल से होली खेली। मंदिर के महन्त सत्यनारायण ने भगवान को अबीर लगाकर महिला मण्डली पर गुलाब और गुलाल की बारिश की।
सीता गौ शाला में रामधुनी और फाग महोत्सव
पहाड़गंज स्थित सीता गौ शाला में रविवार को रामधुनी और फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बलराम संकिर्तन मण्डल द्वारा रामधुनी और फाग गीतों की प्रस्तुती पर उपस्थित श्रद्वालु झुमकर नाचे और एक दुसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। गौ शाला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगल ने बताया कि संकिर्तन गौ शाला में गायों के बीच मनाया गया है। इस मौके पर बडी संख्या में श्रद्वालुओं ने फाग महोत्सव का आनन्द उठाया।
अजमेर। कृष्णगंज आनासागर विकास समिति के द्वारा रविवार को होली महोत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। रविवार सुबह बच्चांे और पुरूषों के लिये विभिन्न खेलकुद प्रतियोगिताएं हुई तो शाम को महिलाओं के लिये दुल्हन बनो और कई तरह की खेल प्रतियोगिता कराई गई। समिति के अध्यक्ष राकेश डिडवानीया ने बताया कि 27 मार्च को सुबह 4 बजे होली का दहन और 8 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन होगा।
राजस्थान शिक्षक संघ ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव
राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन् द्वारा शनिवार शाम वैशाली नगर स्थित एक समारोह स्थल में फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रंग अबीर और फूलों की बारिश के साथ फागुन रानी का ऊंट पर बैठकर बैण्ड की धुन के साथ आगमन हुआ। शिक्षकों ने विभिन्न रंगारंग लोक संस्कृति के नृत्य और गीतों की प्रस्तुती से उत्सव को ओर रंगीन कर दिया। वहीं शिक्षा अधिकारीयों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में रंग भरे। फागोत्सव में दरबारीयों द्वारा धमाल, फागुन रानी का स्वयंम्वर, फागुन झलकी और शिक्षा अधिकारीयों द्वारा फागुन गीतों पर नृत्य की प्रस्तुती ने कार्यक्रम में मौजुद सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को झुमने पर मजबुर कर दिया। आखिर में सभी साथीयों को भोजन कराकर होली के पर्व की शुभाकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेशाध्यक्ष विजय सोनी ने किया।