अजमेर। आदर्श नगर तपोभूमि शिव मंदिर में फागोत्सव और होली उत्सव का रंगीन आयोजन सोमवार को श्री बांके बिहारी महिला मण्डल के द्वारा मनाया गया। महिलाओं नेे फूलों संग होली खेली और बडे जोश और उत्साह के साथ ही ठाकुर जी की प्रतिमा को फूल और केसर से होली खिलाई। महिला मण्डल द्वारा बृज के होरी गीतों और भजनों की प्रस्तुती देकर कार्यक्रम में चार चान्द लगा दिये। वहीं कथावाचक संत अकिंचन महाराज के सानिध्य में होली उत्सव के दौरान राधा कृष्ण के सजीव स्वरूप ने नृत्य कर वृन्दावन की होली का नजारा पेश किया तो सभी श्रद्वालु झुमने लगे। संत अकिंचन महाराज ने भजनों के साथ राधे कृष्ण को फूलों से होली खिलाकर सराबोर कर दिया। महाराज ने स्वामी न्युज के दर्शकों को गहरे पक्के रंगों से होली ना खेलने और पानी को बचाने का आव्हान करते हुए आशिर्वाद दिया।