अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष वसुन्धरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा की तैयारी के लिये शनिवार को आयोजित आर्य मण्डल की बैठक हासी बाई धर्मशाला में रखी गई। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री व विधायक अनिता भदेल ने कहा कि यात्रा में कार्यकर्ता हर वर्ग का, हर समाज से रेगर समाज, जटीया समाज, वाल्मिकी समाज, नाथ समाज, गुर्जर समाज, सिन्धी समाज, जांगीड़ समाज, कोली समाज, सासी समाज की भागीदारी पूरी तरह से नजर आनी चाहिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुटने का आहवान किया।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री हरिश झामनानी ने यात्रा के सम्बन्ध में वार्ड स्तर पर भी रणनीति बनाई जिसमें वार्ड संख्या 5, 6, 15, 16 के कार्यकर्ता डी.ए.वी. स्कूल केसरगंज, वार्ड 7, 8 वार्ड के कार्यकर्ता राजेन्द्र स्कूल आशागंज से, वार्ड 9, 10, 11, 12 के कार्यकर्ता अजयनगर न्याय वाले बालाजी मंदिर से रामगंज होते हुए बस द्वारा जायेगें।
बैठक की अध्यक्ष वार्ड 16 के पार्षद श्री खेमचन्द नारवानी ने की। संचालन मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह कछावा ने किया। इस बैठक में शहर जिला मंत्री श्रीमती कमलेश जैन, मधु मंगलानी, आर्य मंडल के महामंत्री रमेश एच. लालवानी, रमेश मारू, उपाध्यक्ष काजल जेठवानी, अटल शर्मा, सरोज भाटी, संतोष माहेश्वरी, लाली डेंडवाल, ललित देवानी, देवेश शेखावत, राजेन्द्र नागर, ओम धर्मावत, पवन सिवासिया, मोईन खान, गिरधारी तेजवानी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं बूथ कार्यकर्ता आदि सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
-नरपत सिंह कछावा
आर्य मंडल अध्यक्ष
मो. 9829258530