ईयूडीआर एक्ट के तहत 14 करोड़ 58 लाख रूपए की वसूली

avvnl-logo5व्वअजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी माह तक ईयूडीआर एक्ट (विद्युत बकाया वसूली नियम) के तहत कुल 25 हजार 766 प्रकरणों में 14 करोड़ 58 लाख 43 हजार रूपए की वसूली की गई है। निगम के अधीक्षण अभियंता (योजना) ने बताया कि बकाया वसूली के तहत उपभोक्ताओं से ईयूडीआर एक्ट के तहत नोटिस देकर कार्यवाही की गई। इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी माह तक कुल 25 हजार 766 प्रकरणों में 14 करोड़ 58 लाख 43 हजार रूपए की वसूली की गई है। उन्हांेने बताया की सर्वाधिक वसूली सीकर सर्किल में 6 हजार 106 प्रकरणों में 3 करोड़ 55 लाख 7 हजार रूपए की वसूली की गई है। जबकि झुंझुनूं सर्किल में 2 हजार 946 प्रकरणों में 3 करोड़ 18 लाख 73 हजार, नागौर सर्किल में 3 हजार 251 प्रकरणों में 2 करोड़ 94 लाख 82 हजार, उदयपुर सर्किल में 3 हजार 876 प्रकरणों में एक करोड़ 33 लाख 52 हजार, चितौड़गढ़ सर्किल में 859 प्रकरणों में 76 लाख 58 हजार, बांसवाड़ा सर्किल में 3 हजार 492 प्रकरणों में 56 लाख 6 हजार रूपए, भीलवाड़ा सर्किल में एक हजार 490 प्रकरणों में 65 लाख 38 हजार, प्रतापगढ़ सर्किल में एक हजार 449 प्रकरणों में 53 लाख 25 हजार, राजसमंद सर्किल में 566 प्रकरणों में 37 लाख 80 हजार, अजमेर शहर सर्किल में 495 प्रकरणों में 28 लाख 92 हजार, अजमेर जिला सर्किल में 896 प्रकरणों में 23 लाख 96 हजार तथा डूंगरपुर सर्किल में 340 प्रकरणों में 14 लाख 34 हजार रूपए की वसूली की गई है।

error: Content is protected !!