अजमेर। राज्य सरकार द्वारा रेडियालॉजी विभाग को नजर अन्दाज किये जाने के विरोध में राजस्थान रेडियोग्राफर एसोसिएशन के आव्हान पर मंगलवार सुबह से सभी रेडियोग्राफर्स ने कार्य का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। रेडियोग्राफर एसोसिएशन द्वारा पुर्व घोषित कार्य के बहिष्कार की चेतावनी के तहत 3 दिनों तक सुबह 8 से 10 बजे तक ड्यूटी के दौरान कार्य का बष्किार किया जायेगा। यदि 4 अप्रेल तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तो 5 और 6 अप्रेल को सभी रेडियोग्राफर्स सामुहिक अवकाश पर रहेंगे। यकायक हुए इस विरोध प्रदर्शन के चलते अस्पताल आये मरीजों को एक्सरे सहीत अन्य जांचों के लिये घंटों परेशान होना पडा। जेएलएन अस्पताल के एक्सरे विभाग के बाहर मरीजों की लाईनें लग गई। 2 घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद ही काम शुरू हो पाया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल यादव ने डॉ. मोहनपुरिया कमेटी की रिपोर्ट को शीघ्र लागु करने की मांग की। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार पिछले कई वर्षाें से रेडियोग्राफर्स की उपेक्षा कर रही है जिससे उन पर काम का अधिक भार पड रहा है। अस्पताल में मानक सेफ्टी लेबल से ज्यादा रेडियेशन एक्सपोजर मिल रहा है। यादव के मुताबिक रेडियोग्राफर्स प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर के अलावा सभी केन्द्र बंद हो चुके हैं जिसकी वजह से रेडियोग्राफर्स की संख्या बहुत कम हो गई हैं और काम का भार अधिक हो गया है। अगर मांगे नहीं मानी तो 5 और 6 अप्रेल को सभी रेडियोग्राफर्स आकास्मिक अवकाश पर चले जायेंगे।
