4 महीने के भ्रुण को कुमाता ने तंग गलियों में फेंका

kanya bhrunn hatya 02 kanya bhrunn hatya 01अजमेर। कन्या भ्रुण हत्या के खिलाफ राजस्थान सरकार भले ही लाख कोशिशे कर ले लेकिन प्रदेश में लगातार समय समय पर भ्रुण मिलने के मामले सामने आते रहे है। ताजा मामला अजमेर के लाखन कोटड़ी इलाके का है जहां एक चार महीने के भ्रुण को किसी कुमाता ने तंग गलियों में फेंक दिया जिसके चलते इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
इलाके में जैसे ही भ्रुण मिलने की खबर क्षेत्रवासियों को लगी काफी संख्या में क्षेत्रवासी इस भ्रुण को देखने के लिए घटना स्थल पहुंच गए। लावारिस पड़े चार महीने के नवजात भ्रूण को देखकर क्षेत्रवासियो का कहना है कि है दिन के उजाले में करीब दस से 11 बजे के बीच संभवतया किसी कुमाता ने अपना नाजायज रिश्ता छुपाने के उद्देश्य से इस भ्रूण को फेंका है। फिलहाल पुलिस ने इस भ्रुण को अपने कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और भ्रुण को फेंकने वाली कुमाता का पता लगाने में जुट गई है।

error: Content is protected !!