अजमेर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 122 वीं जयंती रविवार को अजमेर में बडे ही हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब अमर रहे के नारो से केन्द्रीय बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्किल गुंजायमान हो गया। विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठनो के लोग अम्बेडकर सर्किल पर पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रेल्वे एम्पलोईज एससी, एसटी एसोसिएशन, डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रचार संस्थान, प्रदेश महासम्मति, वाल्मिकी राष्ट्रीय सफाई मजदूर यूनियन, अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस, जन सेवा समिति, अजयमेरू थोक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, शहर जिला कांग्रेस इकाई, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्द सेवा दल, समता सैनिक दल, राजस्थान शिक्षक कांग्रेस, बैरवा विकास समिति, यूनियन बैंक, एससी, एसटी एपलोईज एसोसिएशन, नोर्थ वेस्टन रेल्वे एम्पलोईज यूनियन, ऑल इंडिया जनरल इंश्योरेंस एससी, एसटी एम्पलोईज वेल्फेयर एसोसिएशन, अखिल राजस्थान अल्प संख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन, अमर शहीद जीनगर बीरबल प्रचार संस्थान, वाल्मिकी यूवा संघर्ष समिति, पेंश्नर सीनियर सिटिजन कांग्रेस सहित अनेको संगठनो के सैकड़ो पदाधिकारियों ने संविधान रचियता भारत रत्न बाबा डॉ. भीमराव अम्बेडकर को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया।
शहर जिला कांग्रेस इकाई के समस्त संगठनो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर अम्बेडकर सर्किल पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दौहराया। अम्बेडकर सर्किल बाबा साहब अमर रहे के नारो से गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर, शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता, निगम मेयर कमल बाकोलिया, ललित भाटी, प्रमिला कौशिक, सबा खान, राजेन्द्र वर्मा, पार्षद चन्द्र शेखर बालोटिया, कमल गंगवाल, सीबी गंजन सहित अनैक कांग्रेस जन मौजूद थे।
नगर निगम केम्पस से निगम महापौर कमल बाकोलिया की सदारत में शुरू हुए जुलुस मे बाबा भीमराव अम्बेडकर की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। नगर निगम के सभी पार्षदगण, सफाई मजदूर, एससीएसटी यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ता ढोल ढमाको के साथ स्थानीय मार्गो से होते हुए, अम्बेडकर सर्किल पहुंचे और बाबा साहब को अपनी सच्ची श्रद्धा से नमन किया। बाकोलिया ने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर युग पुरूष थे सामाजिक जीवन में उनकी सकारात्मक सोच, राष्ट्रीय स्तर पर उनका व्यापक दृष्टिकोण और व्यक्तिगत जीवन मे उनकी योग्यताएं अतुलनीय थी।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी शहर जिला इकाई और युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अमर रहे के नारों से सर्किल को गुंजायमान करते हुए अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शो पर चलने की सीख ली।
वहीं जयश्री पब्लिक स्कूल, रेगर और जटिया समाज के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को 122 वीं अम्बेडकर जयंती के मौके पर एक रैली निकाली गई, जिसमें दलित वर्ग के बच्चे युवति और महिलाएं शामिल हुई और शिक्षित बनो संगठित रहो के नारे को बुलंद करते हुए आस-पास के मार्गाें से होकर गंगा बाई मन्दिर पहुंचे।
रविवार शाम केसर गंज स्थित दयानन्द बालसदन में अनाथ और निराश्रीत बालक बालिकाओं के बीच दलितों के मसीहा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वीएचपी के डॉ. अशोक मेघवाल थे, जबकि अध्यक्षता बालकल्याण समिति के अध्यक्ष जय बहादुर माथुर ने की। इस अवसर पर बच्चों ने बाबा साहब की शान में संस्मरण और कविता पाठ किया। वक्ताओं ने भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़ी कई जानकारीयों से बच्चों को अवगत कराया। आखिर में बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया।
इससे पूर्व शनिवार शाम बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर अम्बेडकर सर्किल पर दीपदान और आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर निगम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगो ने पूरे सर्किल को दीपो की रोशनी से सजा दिया इसके बाद निगम की ओर से जोरदार आतिशबाजी की गई। जिसकी रोशनी में अम्बेडकर सर्किल नहा गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा, उत्तर पश्चिम रेल्वे, अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी, कर्मचारी, संयुक्त महासंघ से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने संविधान रचीयता, दलीतों के मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए उनकी शान में नारे लगाए।
Akhil Rajasthan safai Majdur Congress
Pradesh upadheyaksh
Kamlesh kotiyana (Walmiki)
Akhil Rajasthan safai Majdur Congress
Pradesh upadheyaksh
Kamlesh kotiyana (Walmiki)
Rajasthan commercial hous ROB Road Ward no. 19 Bhilwara Rajasthan 311001
09694487321