अजमेर। भाजपा सरकार में यातायात मंत्री और वर्तमान में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष युनूस खान ने रविवार को ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में हाजरी देकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे द्वारा निकाली जा रही सुराज संकल्प यात्रा की कामयाबी और प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की दुआ की। युनूस खान के अजमेर पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहिम फकर सहित अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारीयों ने खान का शानदार स्वागत किया। साथ ही युनूस खान के आए एमके जालान और मयंक जालान परिवार का भी इस्तकबाल किया गया। युनूस खान और जालान परिवार को इब्राहिम फकर ने जियारत कराई और दस्तारबंदी कर तर्बरूख भेंट किया। युनूस खान कहा कि सुराज संकल्प यात्रा की नकल कांग्रेस भी करते हुए संदेश निकाल रही है। उन्होंने उर्स मेला सर-पर होने के बावजूद अभी तक दरगाह कमेटी के गठन नहीं होने और स्थाई नाजिम नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण सरकार की मजम्मत की। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष शफी बख्श, रफीक खान, वाहिद खान, गुलाम़ मोहियुद्दीन, रंजन शर्मा, महेन्द्र भाटी, शेल्डन मार्टीन, सलीम मोहम्मद, हरवींदर सिंह सहित कई मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।