पुष्कर। पीसांगन भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रावत रविवार शाम पुष्कर थाने की दिवार फांद कर भाग छुटा लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे फिर से धरदबोचा। पुष्कर थाना प्रभारी हस्तीमल जीनगर ने बताया कि पूछताछ के दौरान मोहन सिंह लधुशंका करने के बहाने दिवार फांदकर भाग छुटा। जैसे ही आरोपी के भागने की जानकारी मिलते ही थाने में हडकंप मच गया और पुलिस कर्मियो ने रावत को गनाहेड़ा स्थित निर्माणाधीन मकान से पकड़ लिया। पीसागंन भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रावत की गिरफ्तारी की सूचना से पुष्कर के भाजपाई थाने पर जा पहुचें लेकिन पुलिस ने सभी को अनसुनाकर बेरंग लौटा दिया।