
-मनोज सारस्वत- अंराई। कस्बे में हनुमान जयंन्ति पर्व धूमधाम से मनाया गया। जयंन्ति पर विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में कल्याण जी के मन्दिर में स्वामी रामज्ञान तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में राम नाम जप यज्ञ का ग्रामीणों को सकंल्प दिलाया गया। वहीं बावडी के बालाजी, व डांग रोड स्थित नवनिर्मित बालाजी मन्दिर परिसर में भजन संघ्या व सगंीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। भक्तों की भीड दिनभर मन्दिरों में उमडी रही। पुजारी द्वारा महाआरती कर महाप्रसाद वितरित किया गया। महाआरती में बालाजी नवयुवक मण्डल के यशवन्त पोसवाल, वैणीगोपाल कलवार, सुरेश मिश्र, हरपाल कीर, मोहित कलवार, सजंय पोसवाल, पूर्व सरंपच मुन्नी देवी कीर, रमेश चन्द बियाणी, सहित श्रद्धालु उपस्थित थे। इसी प्रकार समीपवर्ती ग्राम छोटालाम्बा में चन्द्रवाल बाबा मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।
इजंन का पट्टा टूटने से किसान की मौत
अरांई । गुरूवार को समीपवर्ती ग्राम दादिया में कुएॅ में गिरने से किसान की मौत हो गई। इससे किसान के परिजनों में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दादिया निवासी मंगला जाट पुत्र जगनाथ जाट उम्र 45 वर्ष की अपनी कृषि भूमि पर कुएॅ की खुदाई का कार्य चल रहा था। खुदाई कार्य के दौरान मगंला जाट इंजन से कुवें का पानी खाली कर रहा था तभी इंजन का पट्टा टूट गया और मंगला जाट का सतुलन बिगडने के कारण वह कुएॅ में जा गिरा। जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने को जानकारी मिलते ही वहां बहुत से लोग एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने एक दूसरे की मदद से मंगला जाट को कुवें से बाहर निकाला। उसे अरांई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहॉ चिकित्सक उल्मावकार सयरदा ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के निर्देश पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोंप दिया गया। मामले की जांच कार्यवाहक थानाधिकारी रामगोपाल चौधरी कर रहे है।


छोटा लाम्बा में धार्मिक स्थान पर मजार निर्माण
अरांई। ग्राम छोटालाम्बा में चन्द्रावल बाबा के धार्मिक स्थान के पास मजार निर्माण को लेकर ग्रामीणों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोगों द्वारा कुण्ड की पाल पर अवैध रूप से नवीन धार्मिक निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए प्रशासन को मामले की जानकारी दी। प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत पर आपसी सामंन्जस्य को बरकरार रखते हुए निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटालाम्बा कुण्ड की पाल पर चन्दरावल बाबा की 42 बीधा जमीन स्थित है। उक्त खसरे में मुस्लिम समाज के लोगों ने अवैध रूप से नवीन धार्मिक निर्माण कर एक मजार बना ली। गावं के कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया परन्तु ज्यादा विरोध न होने के कारण नवीन निर्माण की नींव खोद कर दीवारे बना ली गई। गुरूवार को छोटालाम्बा के कुछ लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को दूरभाष पर उक्त मामले की जानकारी दी तथा अवैध रूप से बिना अनुमति के नवीन धार्मिक निर्माण का विरोध जताया। उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर किशनगढ तहसीलदार मंगल सिंह हाडा, अरांई नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी भवंरू खॉ, कार्यवाहक थानाधिकारी रामगोपाल चौधरी सहित पुलिस जाब्ते के मोके पर पंहुचे। तहसीलदार ने उक्त भूमि की जांच के बाद चन्दरावल बाबा की नीजि भूमि होना बताया तथा नवीन धार्मिक निर्माण करने वाले लोगों को वास्तु स्थिति से अवगत कराया। तहसीलदार ने दोनो पक्षों से वार्ता कर मामले को शान्ति पूर्ण ढंग से निपटाने का अनुरोध किया। दोनो पक्षों में आपसी समझोते के बाद नवीन निर्माण को वापस हटाने पर सहमति बन गई। निर्माण करने वाले लोगों ने ही ग्रामीणों की मदद से नवीन निर्माण को ध्वस्त कर प्रेम और सौहार्द का परिचय दे दिया।
इनका कहना है-
आपसी सहमति से मामले को सुलझाया लिया गया है- मगंल सिंह हाडा, तहसीलदार किशनगढ।