अजमेर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के आव्हान पर शुक्रवार को प्रदेशभर के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। इस एक दिवसीय राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार के चलते प्रदेशभर के कार्यालयो में हड़ताल जैसा माहोल देखा गया। आंदोलनरत कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अब भी सरकार ने मांगे नही मानी तो 8 मई से राज्यव्यापी पैनडाउन हड़ताल शुरू कर दी जायेगी। जिसकी जिम्मेदार भी सरकार होगी। कर्मचारियों ने बताया की कनिष्ठ लिपिक का ग्रेड पे 3600, वरिष्ठ लिपिका का ग्रेड पे 4200, कार्यालय सहायक अनुभाग अधिकारी का ग्रेड पे 4500 और कार्यालय अधिक्षक का ग्रेड पे 5400 करने की मांग के साथ तीन सुत्रीय मांगपत्र के निराकरण को लेकर कर्मचारी आंदोलनरत है।