देवनानी ने स्वीकृत किये 1 करोड़ 70 लाख के विकास कार्य

devnaniअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने अपने विधान सभा क्षेत्र के सभी वार्डो व गांवों में सड़क, नाली निर्माण व पुलिया, सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा पेयजल हेतु हेण्डपम्प व पाईप लाईनों के कार्य हेतु उनके विधायक कोष से 1 करोड़ 70 लाख के कार्य स्वीकृत किये है। देवनानी ने बताया कि वार्ड 1 में हरिजन बस्ती, पसंदनगर व आजाद नगर में नाली निर्माण हेतु 4.50 लाख व सिशोदिया गार्डन के पास सड़क निर्माण हेतु 1.50 लाख तथा हरिभाउ नगर में आर्य समाज के पुस्तकालय भवन निर्माण हेतु 5 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 2 में रामनगर स्कूल के पास वाली गली, मानसरोवर कॉलोनी रामनगर व रसायनशाला के पास स्थित मोती मार्ग पर सड़क नाली निर्माण हेतु 6.50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
इसी तरह वार्ड 3 के शिवनगर व टीचर कॉलोनी में वर्षो से व्याप्त पेयजल समस्या के समाधान हेतु बड़ी पाईप लाईन के लिए 3.50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
वार्ड 4 में धोबी गली व बड़ा पीर रोड़ से झरनेश्वर रोड़ तक सड़क, नाली हेतु 6 लाख रू. तथा वार्ड 17 में कबीर मार्ग के डामरीकरण हेतु 3 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
वार्ड 18 के नला बाजार में स्थित सुभानी गली व गर्ग मौहल्ले की सड़को के निर्माण हेतु 4 लाख रू. तथा वार्ड 21 में सरावगी मौहल्ले में कउ केचर लगाने के लिए 1 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
इसी प्रकार वार्ड 22 में मुखर्जी शिखर स्थित चामुण्डा माता के मन्दिर के ऊपर पहाड़ी पर दरगाह सम्पर्क सड़क से जोडने हेतु कनेक्टेड रोड़ के निर्माण हेतु 2 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 23 में लोंगिया मौहल्ले की गली नं. 2 व किशन गुरनानी मौहल्ले की विभिन्न गलियों व माता ज्ञान ज्योति आश्रम के आस पास की सड़कों के निर्माण हेतु 8 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 24 में कमला बावड़ी गंज क्षेत्र में नाली व सड़क निर्माण हेतु 3 लाख रू. तथा वार्ड 25 में चौरसियावास रोड़ स्थित टेगोर कॉलोनी, वीर उद्यान वैशाली नगर, ऋषिघाटी स्थित लुहार बस्ती व दिवान के भट्टे वाली गली में सड़क, नाली निर्माण हेतु 7.50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। इसी प्रकार वार्ड 26 में आनन्द नगर, कृष्णा कॉलोनी, क्रिश्चयनगंज क्षेत्र, रेम्बुल रोड़ चौक व लाजरस लेन में सड़क, नाली निर्माण आदि कार्यो के लिए 12 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 27 में काला बाग क्षेत्र का ड्रेनेज सिस्टम सुधारने, राजेन्द्रपुरा में सार्वजनिक शौचालय, पार्श्वनाथ कॉलोनी में पुलिया व पेवर ब्लाक तथा हरिजन बस्ती में हेण्डपम्प हेतु 7.30 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 28 में गांची मौहल्ला, गंज में मीट वाले की दुकान से भगवान सिंधी तक, आगरा गेट से निगम के गंज गोदाम व दत्ता की पुलिया व आस-पास में सड़क, नाली निर्माण हेतु 8.50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 29 में नयाबाजार घीमण्डी स्थित शिवजी की गली व तोषनीवाली की गली में सड़क, मदारगेट बालाजी वाली गली में नाली, गोल प्याउ के सामने खाई में तथा अशोक गली में सड़क नाली व श्री गोरभैरव जंगी चबूतरा से घीमण्डी तक नाली निर्माण हेतु 8 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 47 में माली मौहल्ला कुन्दन नगर व कालू की ढाणी एल ब्लाक में सड़क निर्माण तथा विष्णुहिल टाउन में नाले का निर्माण हेतु 10 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 49 में महादेव नगर पुलिया पर दिवार निर्माण, सिविल लाईन्स पुराने तारघर के पास सड़क निर्माण एवं जवाहर नगर में पेवर ब्लाक लगाने के कार्य हेतु 7 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
वार्ड 50 में सर्वेश्वर नगर ब्लाक ए, नयाबाड़ा शिव मंदिर गली, भोंपो का बाड़ा व लोहाखान मीठे कुए वाली गली में सड़क नाली निर्माण हेतु 10.50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 52 में मेहन्दीखोला नाले की दिवार व पुलिया के निर्माण हेतु 3 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
वार्ड 53 में यूआईटी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन की छत की मरम्मत, रामदेव नगर में सामुदायिक भवन के निर्माण व एलआईसी कालोनी के पिछे व आंतेड़ माता रोड़ पर सड़क निर्माण हेतु 11 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 54 में विनायक नगर, बलदेव नगर गली नं. 1, शक्तिनगर व पंचशील सीब्लाक में सड़क व नालियों के निर्माण तथा बलदेव नगर के पिछे कच्ची बस्ती में पाईप लाईन हेतु 10 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। वार्ड 55 में गौरी नगर, अभियन्ता नगर गली नं.3, किसान कॉलोनी व्हाइट हाउस क्षेत्र में सड़क नाली निर्माण एवं ईदगाह रोड़ पर पुलिया निर्माण हेतु 9.50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
फायसागर रोड़ स्थित गणपति कॉलोनी व राज कालोनी में सड़क निर्माण हेतु 6 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। लोहागल में सीसी रोड़ हेतु 4 लाख रू. तथा सामुदायिक भवन के निर्माण हेंतु 3 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। माकड़वाली में कहारों की ढ़ाणी में विद्युतीकरण हेतु 2.22 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। अजयसर व खरेखड़ी में रंगमंच व टीनशेड के निर्माण हेतु 3 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।

error: Content is protected !!