अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जा रही संदेश यात्रा 11 मई को दुदु किशनगढ़ होते हुए अजमेर पहुंचेगी। यहां सुभाष उद्यान में शाम 7 बजे से आमसभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महासचिव मुुकुल वासनिक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, प्रभारी अरूण यादव संबोधित करेंगे। शनिवार को जयपुर रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रभारी सलीम भाटी और सुशील शर्मा की सदारत में संदेश यात्रा को लेकर हुई
बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता ने कहा कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को 11 मई को अपने अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को लाकर आमसभा सफल बनानी है। इस मौके पर सभी वरिष्ठ कांग्रेसीजन, सेवादल, ब्लॉक और वार्ड स्तर के कार्यकर्ता मौजुद थे।