पुष्कर। पुष्कर के मेला मैदान में 12 मई को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संदेश यात्रा के साथ पहुंचेंगे जहां आयोजित आमसभा को प्रदेश के कई दिग्गज नेता संबोधित करेंगे। इसके लिये रूपनगढ और पुष्कर ब्लाॉक कांग्रेस की बैठक में रणनीति तय की गई। संभाग प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि संदेश यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा साढे 4 साल में किये गये विकास कार्याें को जनता के बीच
रखा जा रहा है। बैठक को दामोदर शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भागचन्द गंगवाल, जिला देंहात उपाध्यक्ष इंसाफ अली सहीत शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर ने संबोधित किया।
कांग्रेस की संदेश यात्रा के पुष्कर आगमन पर शिव सेना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को काले झण्डे दिखाएगी। संभाग प्रमुख श्याम सुन्दर पाराशर ने शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर को इस विषय में ज्ञापन देकर पुष्कर की दुर्दशा और व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग की है।