मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारियों ने नहीं किया कार्य

kekri samacharकेकड़ी। मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के तीन सूत्रीय वेतन विसंगति की मांग को लेकर केकड़ी उपखण्ड के पंचायत समिति,उपखण्ड,तहसील,राजकीय चिकित्सालय,शिक्षा विभाग के शहरी व ग्रमीण विद्यालय के कर्मचारी,जलदाय विभाग,जनस्वास्थ्य अभि. विभाग,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, नगर पालिका, राजकीय महाविद्यालय, आईटीआई, सिंचाई विभाग, कृषि मण्डी, महिला बाल विकास, बिसलपुर परियोजना, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय, भूसंरक्षण, पशुपालन, उपकोषालय सहित अन्य सभी विभागों के मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारियों ने सोमवार को आधे दिन का कार्य बहिस्कार करते हुए पंचायत समिति परिसर में बैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया।
पंचायत समिति में आयोजित मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारियों की बैठक में मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संघर्ष समिति की सदस्य श्रीमति हंसा त्यागी ने भी शिरकत की तथा कर्मचारियों को संबोधित किया। त्यागी अपने प्रदेश दौरे के अर्न्तगत अजमेर से कोटा जाते समय केकड़ी में अल्पप्रवास के लिये रूकी थी। बैठक को संबोधित करते हुए त्यागी ने बताया कि प्रदेश में मंत्रालयिक कर्मचारीयों की मांगों को लेकर 17 अप्रेल से आंदोलन जारी हैं परन्तु सरकार द्वारा उपेक्षित रवैया रखने के कारण 26 अप्रेल को कर्मचारियों द्वारा एक दिन का सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर पूरे दिन कार्य बहिस्कार किया था उसी कड़ी में सोमवार व मंगलवार को भी आधे दिन का कार्य बहिस्कार किया जा रहा था तथा 8 मई को आकस्मिक अवकाश लेकर पूरे दिन कार्य बहिस्कार किया जायेगा। इसके बाद बैठक को मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी संघ केकड़ी के अध्यक्ष शम्भू सिंह राठौड़,अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी,सचिव घनश्याम पंवार,पीएचईडी के जुगल किशोर ने भी संबोधित करते हुए बताया कि यदि मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी वर्ग की मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है। तो केकड़ी उपखण्ड के सभी विभागों के मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी प्रदेश संघर्ष समिति के निर्णयानुसार 7 मई को आधे दिन व 8 मई को पूरे दिन कार्य बहिस्कार करेंगे।
बैठक में ताराचन्द जैन,कैलाश गोयल,ज्ञानचन्द जैन,लोकेश कुमार,दिलीप मिश्रा,राजेन्द्र वैष्णव,सतीश जैन,मुकेश माली,गोविन्द पाठक, बद्रीलाल जाट,प्रियंका शर्मा,दिनेश पाठक सहित कई विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

वार्ड कार्यकारिणी घोषित
नगर कांग्रेस कमेटी केकड़ी के वार्ड 21 के अध्यक्ष रईस खान मंसुरी ने सोमवार को अपने वार्ड कार्यकारिणी की घोषणा की। मंसुरी ने बताया कि सरकारी मुख्य सचेतक एवं विधायक डा.रघु शर्मा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल चौधरी की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई हैं जिसमें केकड़ी शहर के सभी कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधी व पदाधिकारीगण सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। कार्यकारिणी के अनुसार अशोक बागड़ी,असलम पठान को उपाध्यक्ष,रसीद पठान,हबीब पठान को महामंत्री,हितेश खत्री,गोपाल अजमेरा को सचिव,बून्दू पठान,शहजाद पठान को संयुक्त सचिव,ओमप्रकाश बागड़ी,राजू माली,मनोज सुईवाल,इनायत पठान,अमर चन्द झाड़ीलिया को प्रचार मंत्री,राजूलाल जाट,रफीक पठान,ओमप्रकाश झाड़ोलिया को संगठन मंत्री व मुकन्दर पठान,महेन्द्र माली,अनवर पठान,हनीफ पठान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया हैं।

पीयूष राठी

error: Content is protected !!