अजमेर। उर्स मेला-2013 के अवसर पर 11 मई से 21 मई तक बिजली सप्लाई की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने हेतु विद्युत अभियंताओं व तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले के दौरान चौबीसों घंटे कर्मचारियों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया है।
अधिशाषी अभियंता (सी.डी. प्रथम) ने बताया कि शहर के सभी सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वह तकनीकी कर्मचारियों को मय वाहन व बिजली ठीक करने के उपकरणों सहित चौबीसों घंटे अपनी सेवाए देने के लिये तैयार रहे। जिससे आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। अभियंताओं को निर्देश दिये गये है कि वह आपस में दूरभाष के जरिये संपर्क में रहे तथा अपने उच्च अधिकारियों से भी संपर्क बनाये रखें।
अधिशाषी अभियंता द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार मोती कटला में स्थापित कंट्रोल रूम के प्रभारी सहायक अभियंता एस.के. गुप्ता को बनाया गया है। इनके दूरभाष नम्बर 9413391615 है। इनकी सहायता के लिये इस अवधि के दौरान सायं 7 से 12 बजे़ मध्य रात्रि की अवधि में एस.एम. मोर्य सहायक अभियंता को लगाया गया है। इनके अलावा मोती कटला कन्ट्रोल रूम पर अलग-अलग समय के लिये अंकुर तिलक गहलोत क.अ. को प्रातः 8 से सायं 4 बजे तक के लिए, मनीष दत्ता क.अ. को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक, हेमन्त उपाध्याय क.अ. को सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक, भूपेन्द्र सिंह क.अ. को सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक, रविन्द्र सिंह क.अ. को रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक तथा रामा किषन रेगर क.अ. को रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक के लिये ड्यूटी लगायी गयी है।
उन्होंने बताया कि दिनेष लाखन क.अ. को सांय 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक लौंगिया सब स्टेशन पर ड्यूटी लगायी गयी है। इसके अलावा सांय 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक जी.एस.पुरोहित सहायक अभियंता को पॉवर हाऊस सब स्टेशन पर लगाया गया है। हजारी बाग सब स्टेशन पर एच.आर. नारायण स.अ. को सांय 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक तथा राहुल कुन्दरा कनिष्ठ अभियंता को रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक लगाया गया है। इसी प्रकार एस.सी.बैरवा क.अ. को सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक विश्राम स्थली ट्रांसपोर्ट नगर, जी.एल.व्यास क.अ को सायं 7 से 12 बजे तक रीजनल कॉलेज पर, अंकित जैन क.अ. को सायं 7 बजे से 12 बजे तक वैशाली नगर सब स्टेशन पर , वी.डी दुबे सहायक अभियंता को सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक जे.एल.एन. अस्पताल सब स्टेषन पर, नीरज गुप्ता क.अ. को सायं 7 बजे से 12 बजे तक 132 केवी. जीएसएस एमडीएसयू पर, पुनीत शर्मा क.अ. को सायं 7 बजे से 12 बजे तक सैन्ट्रल गर्ल्स स्कूल पुरानी मण्डी पर, आर.सी. गजराज स.अ. को सायं 7 बजे से 12 बजे तक 220 केवी जीएसएस मदार पर, पुष्पेन्द्र सिंह क.अ. को सायं 7 बजे से 12 बजे तक कायड़ विश्राम स्थली पर, नवीन तम्बोली क.अ. को रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक कायड विश्राम स्थली सब स्टेषन पर तथा प्रतीक शर्मा क.अ. को सांय 7 बजे रात्रि 12 बजे तक केईएम सब स्टेषन पर लगाया गया है।