मुख्यमंत्री ने किशनगढ़ में जे.एस.एस.वाई.वार्ड का लोकार्पण किया

ashok gehlot 1अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सायंकाल अजमेर जिले के किशनगढ़ कस्बें में स्थित यज्ञनारायण राजकीय चिकित्सालय में 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित जननी शिशु सुरक्षा योजना वार्ड का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने दो दिवसीय अजमेर जिले की यात्रा के प्रथम कार्यक्रम के रूप में इस वार्ड का लोकार्पण किया। गहलोत के साथ केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक, केन्द्रीय कम्पनी राज्य मंत्री सचिन पायलट, सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, पूर्व मंत्री डॉ. चन्द्रभान, सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर तथा स्थानीय विधायक नाथूराम सिनोदिया थे। इस अवसर नसीराबाद विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर ,राज्य बीज निगम के अध्यक्ष धमेन्द्र राठौड़ भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने 50 बिस्तरों के इस वार्ड का लोकार्पण करने के पश्चात इसका अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री का यज्ञनारायण चिकित्सालय पहुंचने पर सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सूत की माला पहना कर स्वागत किया। इस वार्ड के निर्माण के लिए 70 लाख रूपये की स्वीकृति एन.आर.एच.एम. के तहत दी गई अब तक इस वार्ड पर 50 लाख रूपये की राशि खर्च हो चुकी है।

 

error: Content is protected !!