अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने अपने विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सड़क, नाली, पुलिया, कचरा डिपों आदि के निर्माण कार्य कराये जाने हेतु उनके विधायक कोष से 38.30 लाख के कार्य स्वीकृत किये है। देवनानी ने बताया कि इससे पूर्व इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न विकास कार्यो के लिए विधायक कोष से 1.70 करोड़ के कार्य स्वीकृत किये जा चुके है।
देवनानी ने बताया कि वार्ड 3 के प्रेमनगर में सड़क निर्माण हेतु 3 लाख तथा बोराज रोड़ पर तारा रावत की दुकान के पास सड़क निर्माण हेतु 2 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
इसी प्रकार वार्ड 24 में पुष्कर रोड़ स्थित गौआदि पशुशाला में गायों की सुरक्षा हेतु टीनशेड के निर्माण के लिए 5 लाख तथा धोबी समाज के श्मशान स्थल पर दिवार व अन्य विकास कार्य कराये जाने हेतु 2.50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
वार्ड 25 में वन विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण हेतु 2 लाख तथा सागर विहार कॉलोनी में कचरा डिपों व नाली पर ब्लाक लगाये जाने हेतु 1.50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
वार्ड 51 में प्रतापनगर क्षेत्र में भंवरसिंहजी के मकान के पास पुलिया निर्माण हेतु 3.50 लाख तथा माताजी के मंदिर से कुए तक नाली निर्माण हेतु 2.50 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
वार्ड 52 में शास्त्रीनगर विस्तार क्षेत्र में नाली निर्माण हेतु 1.50 लाख तथा रेम्बुल रोड़ पर नाली व क्रास निर्माण हेतु 1.00 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
वार्ड 53 स्थित राजीव कॉलोनी में सड़क निर्माण हेतु 2 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।
वार्ड 30 स्थित हाथीभाटा क्षेत्र में मुख्य मार्ग की नाली निर्माण एवं उस पर फेरो कवर लगाकर ढ़कने के कार्य हेतु 6 लाख रू. तथा राजेन्द्रपुरा में एक हेण्डपम्प खोदने हेतु 80 हजार रू. स्वीकृत किये गये है।
इसी प्रकार महाराणा प्रताप नगर से कोटेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क व सीढ़ियों के निर्माण हेतु 3 लाख रू. स्वीकृत किये गये है।