सूर्यनगरी व साहूविहार में किया सड़क निर्माण का शुभारम्भ

Vasudev-Devnaniअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने पुष्कर रोड़ स्थित सूर्यनगरी तथा फायसागर रोड़ स्थित साहू विहार कॉलोनी में सडक निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि रिजनल कॉलेज के सामने स्थित सूर्य नगरी तथा फायसागर रोड़ स्थित साहू विहार कॉलोनी में सड़कों के अभाव में क्षेत्रवासियों को बहुत असुविधा हो रही थी। यहां पर सड़क निर्माण हेतु उनके विधायक कोष से 4 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। विकास कार्यो के शुभारम्भ के अवसर पर जितेन्द्र चौहान, कल्पना कॉसवा, क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष कुलदीपसिंह रत्नू, रमेश शर्मा, गिरीश गुप्ता़ आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
वार्ड 27 व 54 से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुचेंगे वसुन्धराजी की सभा में-देवनानी
अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि आगामी 05 जून को अजमेर आ रही भाजपा की सुराज संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा इस अवसर पर आजाद पार्क में आयोजित होने वाली वसुन्धराजी की सभा में अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्रवासी भी सम्मिलित होंगे। देवनानी ने वार्ड 27 एवं वार्ड 54 में आयोजित दो अलग-अलग बैठकों में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से आज देश व प्रदेश का आमजन व्यथित है तथा कांग्रेस सरकार की अविवेकपूर्ण नीतियों के कारण बढ़ी मंहगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रखदी है जबकि सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त व घोटालों में डूबे है। उन्होंने कहा कि वसुंधराजी की सुराज संकल्प यात्रा को लेकर प्रदेश में अपार उत्साह एवं उमंग का वातावरण है तथा राजस्थान से कांग्रेस सरकार का सफाया निश्चित है। देवनानी ने बैठकों में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों से आगामी 5 जून को अजमेर आ रही सुराज संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत करने तथा इस अवसर पर आयोजित सभा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया। वार्ड 27 के कार्यकर्ताओं की बैठक को पूर्व विधायक नवलराय बच्चानी ने भी सम्बोधित किया तथा कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। वार्ड की बैठकों में पूर्व विधायक नवलराय बच्चानी, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, पार्षद दीपेन्द्र लालवानी, रश्मि शर्मा, कंवलप्रकाश किशनानी, भगवान लालवानी, उमेश गर्ग, प्रवीण जैन, दौलत खेमानी, सुरेन्द्र माथुर, डालचन्द, ओमप्रकाश हीरानन्दानी, शान्तिप्रसाद ओझा, नरेन्द्र आसुदानी, सीमान्त भारद्वाज, संदीप बंसल, श्याम मूलचन्दानी आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!