अजमेर। केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल गु्रप केन्द्र 1 के तत्वाधान में मंगलवार को आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरिक्षक रामचरित्र के दिशा निर्देशन में उपकमांडेट दीपक मेहरा ने आतंकवाद विरोधी दिवस की महत्ता पर जवानो और अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के छठे प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान देश में लाइसंेस राज, सरकारी कोटा नीति, प्रशुल्क और आर्थिक गतिविधियेा के नियमन, दूरसंचार उद्योग के आधुनिकरण, शैक्षिक व्यवस्था के उल्लेखनीय सुधार, सरकारी कामकाज में कंप्यूटर की महत्त को स्थापित किया और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत के संबंधो के सुधारने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान साल 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति सेना भेजी गयी। राजीव गांधी साल 1991 शाहदत के वक्त तक सत्त कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहे। आखिर मे ंदीपक मेहरा ने अधिकारीयो और जवानो केा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने के लिए शपथ दिलायी।