

अजमेर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल. जोशी ने कहा कि “जब नारी शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता और जब पुरूष शिक्षित होता तो वह अकेला ही होता है।” इसलिए ज्यादा से ज्यादा नारी को शिक्षित करने की जरूरत है।
राज्यपाल जोशी पुष्कर में जाट विश्राम स्थली पर महालक्ष्मी मंदिर के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ब्राह्मण समाज को अपने संस्कारांे को नहीं छोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने बालक-बालिकों को उत्तम शिक्षा मिले इसके लिए बनाए गये चिकित्सा एवं शिक्षा ट्रस्ट का भी उद्घाटन किया।
राज्यपाल इससे पूर्व महालक्ष्मी मंदिर गये और विधिवत् रूप से पूजा अर्जना की। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल. जोशी का पुष्कर पहुंचने पर राजस्थानी परम्परा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।