अजमेर। नया बाजार पुरानी मंडी स्थित हज़रत पीर बुरहानुद्दीन कादरी चिश्ती का दो दिवसीय उर्स मुबारक शुक्रवार को कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ। खिदमत गुजार चाचा अब्दुल रहिम ने बताया कि 12 रजब को बाद नमाज फजर कुरानख़्वानी हुई। इसके बाद असर की नमाज के बाद मजार शरीफ पर चादर पेश की गयी। बाद नमाज मिलाद शरीफ पढी गयी। रात मे कव्वाली का प्रोग्राम हुआ। शुक्रवार 3 बजे कुल की रस्म के साथ महफिले कव्वाली का आयोजन किया गया। इसके बाद सलातो सलाम पेश किया गया। आखिर में उर्स में शरीक तमाम अक़िदत मंदो को तर्वरूख बांटा गया।
