भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया जनसंपर्क

mail[1]mail[1] (2)mail[2]mail[3]अजमेर/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसख्यक मोर्चे के शहर महामंत्री अबरार अहमद ने बताया किया आज शाम 4.30 बजे सोला खम्बा पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे की आवश्यक बैठक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहीम फखर के मुख्त अतिथ्य में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता शहर अध्यक्ष शफी बख्श ने की। मीटिंग में आगामी 5 जून को सांय 6 बजे आज़ाद पार्क में होने वाली सुराज संकल्प यात्रा की जनसभा में अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को लाने का लक्ष्य रखा गया। मीटिंग को मख्य अतिथि सैयद इब्राहीम फखर, शहर अध्यक्ष शफी बख्श, श्रीमती इशरत परवीन, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, रोशन पठान, गुलाम हुसैन, अबरार अहमद, अब्दुल रऊफ खान, मोहम्मद शफीक, जै़नुल आबैदीन घोसी, आदि ने संबोधित किया।  मीटिंग की समाप्ती के बाद सारे कार्यकर्ता जनसंम्पर्क करने हेतु सोला खम्बे से अन्दरकोट , कमानी गेट, खादिम मोहल्ला, झालरा, आदि मुस्लिम इलाकों में समूह के तौर पर निकले और लोगों को 5 जून को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की यशस्वी प्रदेशअध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे की आम सभा में आने की गुज़ारिश करी। जिसे आम लोगांे ने सहर्ष स्वीकार किया। और अधिक से अधिक संख्या में आम सभा में पहंुचने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शेल्डन मार्टिन, मोहम्मद आसान, स्टीफन सैमसंन, अर्नेस्श नॉवेल, शकील पठान, एम. रईस खान, गफ्फार खान, दिलनवाज़, जावेद शेख, तनवीर अहमद, सैयद सादिक अली, ज्ञानचन्द खींची आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। मीटिंग का संचालन महामंत्री अबरार अहमद ने किया।

error: Content is protected !!