अजमेर। रविवार को अजमेर पधारे संत गोपाल चेतन्य महाराज का अजमेर गौर बंजारा समाज की ओर से अजमेर ओर पुष्कर में भव्य स्वागत किया गया। गोपाल चेतन्य महाराज अपने 50 शिष्यों के साथ प्रतापगढ जिले की अरनोद तहसील के दलोट गांव में श्रीमद भागवत कथा करके रामदेवरा के दर्शन करते हुए पुष्कर अजमेर पहुंचे जहां अनेक भक्तों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। बंजारा प्रदेश प्रभारी गोपाल बंजारा ने बताया कि पुज्य महाराज का महाराष्ट्र के जलगांव जिले के शवेर तहसील में आश्रम है जहां वे अपने अनुयायी शिष्यों के साथ विराजते हैं। दुसरा आश्रम औंकारेश्वर के नजदीक मां नर्मदा के पावन तट पर श्री चारूकेश्वर आश्रम है। दोनों आश्रमों में जनकल्याण की गतिविधियों का संचालन होता है।