

अंराई। भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर अंराई मण्डल की बैठक पंचायत समिति परिसर में रविवार को आयोजित हुई। ब्लॉक केे भाजपा कार्यकर्ताओं सहित, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, इकाई अध्यक्षों आदि ने जोर शोर से बैठक में भाग लिया। मुख्य अतिथियों का कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया की अध्यक्षता में आयाेिजत बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियॉ सौंपी गई। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा ने गहलोत सरकार के शासन को कुशासन के समान बताते हुए महिलाओं पर हो रहे दुष्कर्मो की निन्दा की। उन्होनें बताया कि काग्रेंस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में महिलाओं उत्पीडन को बढावा मिला है। सरकार इन मामलों में ठोस कदम उठाने में नाकाम है। उन्होनें कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सुशासन की गंगा को बढावा देने के लिए ग्रामीणो में जागरूकता का काम करना है। जब ही महिलाओं को जवाबदेही शासन की प्राप्ति होगी तथा राजस्थान के विकास के मार्ग प्रशस्त होगें। भाजपा पूर्व क्षेत्रीय विधायक भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सुराज संकल्प यात्रा के ३१ मई को किशनगढ आगमन पर क्षेत्र में अधिक से अधिक जनसम्पर्क कर पीले चावल बॉटने का आगाज किया। साथ ही पूर्व विधायक चौधरी ने काग्रेंस सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष पेंशन महाअभियान पर सवाल खडे कि ये। चौधरी ने कहा कि सरकार एक ओर ग्रामीणों की नई पेश्ंान बंधवाने की प्रक्रि या करने मेंं लगी है। किन्तु कई ग्रामीणों की पूर्व में चल रही पेंशन बंध होने से उन्हे परेशानियॉ उठाते हुए आर्थिक तंगी का शिकार होना पड रहा है। वहीं कई ग्रामीणों को पेंशन के आवेदन फार्म, फोटों, आदि कर्मचारियों व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। सरकार भोले भाले ग्रामीणों को अपने जाल में फसाते हुए वोट बैंक का हिस्सा बनाने में लगी है। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने काग्रेंस सरकार की दोहरी नीतियों को लेकर रोष जताया। बैठक को किशनगढ चैयरमैन गुणमाला पाटनी, भाजपा नेता महेन्द्र पाटनी, भाजपा देहात जिला महामंत्री शम्भु शर्मा, युवा मौर्चा महामंत्री पकंज पहाडिया, विधि प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने भी सम्बोधित किया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरिप्रसाद स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष गोपीलाल मेवाडा, रामस्वरूप सूण्डा, रामकरण प्रजापत, किसान मौर्चा के जिला प्रवक्ता भगवानदत्त शर्मा, कैलाश अग्रवाल, महामंत्री लक्ष्मण सिंह राठौड, मीडिया सयोंजक बनवारी पुरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नाथू नुवाद, लक्ष्मण सिंह गुदंली, दिनेश सोनी, रतन दुल्थानिया, महावीर तालोड, रामकिशन माली, कल्याण जांगिड, गजमल चोयल, पप्पू माली, ओम लक्ष्कार सहित दर्जन गांवो से आये इकाई अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सौंपी जिम्मेदारी :- मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया द्वारा कार्यकर्ताओं व ईकाई अध्यक्षों को यात्रा को लेकर प्रचार व्यवस्था, जनसम्पर्क अभियान को गति देने, वाहन व्यवस्था, पीले चावल बटंवाने, तथा प्रत्येक ईकाई से अधिक से अधिक ग्रामीणों को सुराज सकंल्प यात्रा का महत्व समझाते हुए भारी मात्रा में किशनगढ लाने की जिम्मेदारिया सौंपी गई।
मनोज सारस्वत