देवनानी ने कर्मचारियों को दिया आमसभा में आने का न्यौता

vasudev devnaniअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सरकारी दफ्तरों में जाकर वहां कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को आगामी 05 जून को श्रीमती वसुन्धरा राजे जी के नेतृत्व में अजमेर आ रही सुराज संकल्प यात्रा के अवसर पर आजाद पार्क में आयोजित आमसभा में आने का न्यौता दिया।

देवनानी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर कार्यालय, रसद विभाग, अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय, तहसील, उप खण्ड अधिकारी कार्यालय, ट्रेजरी आदि कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से भाजपा की आमसभा में आने का न्यौता दिया। इसके पश्चात् वे जिला परिषद व रोड़वेज बस स्टेण्ड भी पहुंचे तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों को भी आमसभा में आने का न्यौता दिया।
देवनानी ने बताया कि कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाने तथा प्रदेश में सुराज के संकल्प के साथ वसुन्धराजी के नेतृत्व में आ रही यात्रा के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन में अपार उत्साह का वातावरण है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई तथा अजमेर की उपेक्षा किये जाने के कारण यहंा का कर्मचारीवर्ग भी असंतुष्ट है।
इस दौरान देवनानी के साथ जयकिशन पारवानी, रमेश सोनी, सीताराम शर्मा, योगेश शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, जोगेन्द्र ठाकुर, डी.पी.शर्मा, आनन्दसिंह राजावत, जितेन्द्र चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता थे।
इसके अतिरिक्त आज वार्ड 47 के पलटन बाजार क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का भी आयोजन हुआ जिसमें बूथ प्रभारियों को उनके क्षेत्र में घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों को आम सभा में आने का निमंत्रण देने की जिम्मैदारी सौंपी गयी। बैठक को विधायक देवनानी ने सम्बोधित किया । बैठक में मण्डल अध्यक्ष आनन्दसिंह राजावत, पार्षद जे.के. शर्मा, गोपाल अहीर, सुनीता अहीर, कर्मचन्द, उमराव सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वार्ड 26 में पार्षद कोटे से 15 लाख के विकास कार्यो का उद्घाटन

अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में स्थित वार्ड संख्या 26 के पार्षद कोटे के 15 लाख की राशि से आज सड़क नाली निर्माण के विकास कार्यो का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी एवं मेयर कमल बाकौलिया ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नीरज जैन व वार्डवासियों द्वारा विधायक देवनानी का उनके कोष के 5 लाख रू. की लागत से इन्द्रा कॉलोनी में बनाये गये नाले के लिए आभार भी व्यक्त किया गया।
विकास कार्यो के शुभारम्भ के अवसर पर आनन्दसिंह राजावत, राजेश शर्मा, मोतीलाल पाटोदिया, श्यामबिहारी, रमेश चौहान, राजू कुमावत, गंगाराम सैनी, गोपाल माथुर, रामबाबू शर्मा, नरेश कहार आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!