सभा को सफल बनाने के लिए भाजपाईयों ने लगाये होर्डिंग

bjp 01 bjp 02अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की सुराज संकल्प यात्रा 1 जून को पुष्कर विधान सभा क्षेत्र में रहेगी। पुष्कर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा के चारों मण्डलों के अध्यक्ष और जन प्रतिनिधियों की एक बैठक बुधवार को डाक बंगले में प्रभारी भाजपा नेता भंवरसिंह पलाड़ा की सदारत में आयोजित कर यात्रा और जनसभा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। भीम से विधायक और प्रदेशमंत्री हरीसिंह और राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हिदायत खान धांैलिया ने बताया कि कांगे्रस के साड़े चाल साल के राज में आम जनता भूख, भय और भ्रष्टाचार के साय में घुट-घुट कर जी रहीं है। सुराज संकल्प यात्रा को मिल रहें अपार जन समर्थन से भाजपा की सरकार आने के संकेत मिल रहे हैं। जनता कुराज से छुटकारा पाकर सुराज लाना चाहती हैं। इसलिए आनन-फानन में सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की असफलता की जानकारीं लोगों के बीच पंहुचे इस बात का मंथन बैठक के माध्यम से किया जा रहा है। बैठक में पुष्कर, रूपनगढ़ सहित आस-पास के क्षेत्रों से भाजपा देहात पदाधिकारी शामिल हुए और सुराज संकल्प यात्रा के दौरान वाहन व्यवस्था, मंच संचालन व्यवस्था, स्वागत एवं अन्य दायित्वों का निर्धारण करते हुए समिक्षा की गईं।

 

error: Content is protected !!