अजमेर। राजस्थान एवं केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी ही कांग्रेस का एक मात्र विकल्प है। यह बात अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में सुराज संकल्प यात्रा के प्रभारी बाबूसिंह राठौड़ ने वार्ड संख्या 20, 22, 23 व 24 के बूथप्रभारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बिना सांगठनिक आधार और वैकल्पिक राजनैतिक, आर्थिक दृष्टिकोण व नीति के कोई विकास सम्भव नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रान्त व राष्ट्रव्यापी न केवल सांगठनिक ढांचा है बल्कि उसकी स्वतंत्र व मजबूत वैधानिक दर्शन तथा राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप वैकल्पिक सामाजिक व आर्थिक नीतियां भी है इसलिए भाजपा ही कांग्रेस का एकमात्र व सार्थक विकल्प है।
क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने बूथप्रभारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अशोक गहलोत की संदेश यात्रा की विफलता से यह स्पष्ट है कि यह संदेश नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार की विदाई यात्रा है। उन्होंने कहा कि संदेश यात्रा की विफलता तथा भाजपा की सुराज संकल्प यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से गहलोत गम्भीर हताशा के शिकार हो रहे है।
प्रो. देवनानी ने कहा कि साढ़े चार साल प्रदेश को भारी दुर्दशा की ओर धकेलने तथा गरीब व कमजोर तबके की उपेक्षा के कारण जनता में व्याप्त निराशा से उपजी नाराजगी चुनावी साल में रेवडियां बांटने की घोषणाओं से दूर नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बर्बादी की कीमत कांग्रेस को ऐतिहासिक पराजय से चुकानी होगी।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी, बूथ प्रभारी रोहित मकवाना, पूनमचंद, अमर सिंह मकवाना, तारा ओझा, बद्री शर्मा, राकेश वैष्णव, सुलोचना शुक्ला, सुभाष जाटव, नरसिंह बंजारा, तारांिसंह रावत बोराज, रमेश कौशल, जया रिजवानी, पन्नालाल प्रजापति, बृजमोहन सैन, भंवर साहू, बंटी साहू, मुकेश जोशी, अनीष पेंटर, रोशन पठान, प्रेम मेघवाल, महेश लखन, जयप्रकाश सोनी, दयाल, मदन नायक, राजू नायक आदि उपस्थित थे।
बाजारों में व्यापारियों को पीले चावल बांटकर दिया आमसभा में आने का न्यौता
अजमेर में यात्रा के प्रभारी शेरगढ़ जोधपुर से भाजपा विधायक बाबूसिंह राठौड़ व क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मदारगेट, कवण्डसपुरा, पड़ाव आदि बाजारों में व्यापारियों, दुकानदारों को पीले चावल बांटकर आगामी 5 जून को आजाद पार्क में आयोजित आमसभा में आने का न्यौता दिया।
देवनानी ने बताया कि आज जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र के व्यापारियों ने वसुंधरा राजेजी के नेतृत्व में अजमेर आ रही सुराज संकल्प यात्रा को अपना पूर्ण समर्थन दिये जाने का विश्वास दिलाया साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम शहरवासियों में भी अपार उत्साह का वातावरण है।
जनसम्पर्क में रमेश सोनी, आनन्दसिंह राजावत, नीरज जैन, जयकिशन पारवानी, दीपेन्द्र लालवानी, ओमप्रकाश भडाणा, भारती श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, भागीरथ जोशी, जेके शर्मा, वासुदेव सोनी, दयालराम सवासिया, कमलेश शर्मा, धनराज चितारा, प्रकाश बंसल, जोगेन्द्र ठाकुर, सीमान्त भारद्वाज, विनीत पारीक, डीपी शर्मा, जसपालसिंह बैदी, भंवर साहू, प्रकाश चौरसिया, किशोर टेकवानी, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश, जगदीश, दौलत खेमानी आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ थे।