मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के हुए आयोजन

SETHI NAGAR BALAJI MANDIR SHIVPARIVAAR 02अजमेर। रविवार को अर्जुन लाल सेठी नगर स्थित बालाजी मंदिर में शिवपरिवार, राम दरबार और राधाकृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन बडी श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इससे पूर्व क्षेत्रिय मार्गो को बैंडबाजेा के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें प्रतिष्ठा की जाने वाली मूर्तियांे केा भी भ्रमण कराया गया। पूरे रास्ते श्रद्धालू भगवान की जय जयकार करते हुए चल रहे थे। बालाजी मंदिर पहुंचने पर यज्ञ, हवन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चारेा के बीच संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी सख्ंया में कॉलोनीवासी और श्रद्धालू मौजूद थे।

PRAJAPATI SAMAJ GHUGHRA GHATHIH 01प्रजापति समाज की ओर से घूघरा घाटी स्थित भैरूजी मंदिर के पास वाली गली में श्री श्री यादे माता मंदिर में रविवार को गजानंद सावंत रामजी प्रजापति संग श्रीयादे माताजी, भक्त गौराजी और भक्त प्रहलाद की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारेाह पूर्वक संपन्न हुआ। यज्ञ, हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी देवीदेवताओं की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस अवसर पर आयोजित 21 कुंडिय यज्ञ में 71 जोड़ो सहित सैकडो समाजबंधुओ ने आहूतियां डाली। इसके बाद महाप्रसादी में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
यज्ञ हवन के बीच महोत्सव में एक नाबालिग जोड़ा भी मौजूद था। जिसने हवन यज्ञ और दूसरे अनुष्ठानो में भाग लिया। सूत्रो के मुताबिक प्रजापति समाज के इस नाबालिग जोड़े का विवाह महोत्सव के दौरान ही संपन्न कराया गया लेकिन प्रशासन को इसकी कोई खबर नही लगी।

 

error: Content is protected !!