

अजमेर। भारतीय जनता युवा मोर्चां शहर जिला अजमेर द्वारा 5 जून 2013 को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एंव भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे सिन्धिया की सुराज संकल्प यात्रा के अजमेर आगन एंव आयोजित विशाल आमसभा को सफल बनाने एंव अजमेर शहर के अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आज विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली को पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कार्यालय से अजमेर उत्तर प्रभारी शेरगढ विधायक बाबू सिंह राठौड़ एंव दक्षिण प्रभारी व पूर्व मुख्य सचेतक ओ.पी. महेन्द्रा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रासासिंह रावत, युवा मोर्चा प्रभारी एंव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्वमंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेडा, शहर जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, कार्यालय मंत्री रविन्द्र जसोरिया, भारतीय जनता पार्टी शहर जिला महामंत्री सोमरत्न आर्य ने झण्डी दिखाकर रवाना किया यहां से वाहन कचहरी रोड़, गांधी भवन, क्लॉक टावर, मोईनिया इस्लामिया, केसरगंज, गोल चक्कर, डिग्गी बाजार, प्लाजा सिनेमा रोड, कवंडसपुरा, स्टेशन रोड़, मदार गेट, चुडी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट होते हुए पुनः कार्यालय पर जाकर समापन हुआ। यहां पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाज्युमो शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञाापित करते हुए 5 जून को अधिक से अधिक संस्थाओं में युवाओं को आजाद पार्क में पहुंचने का निवेदन किया। रैली में भाजयुमो महामंत्री रंजन शर्मा, अश्विनी सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हितेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुशील साहू, जस्साराम गुर्जर, जिलामंत्री दीपक सिंह राठौड़, अमीत यादव, गगन अजे, वरणदीप, कार्यालय मंत्री राजवीर दुमाकते, पवन अरोडा, मण्डल अध्यक्ष नितेश गुप्ता, सुनिल शर्मा, ऋषि धारू, मजहर हुसैन, विकास शर्मा, इशाक घोसी, कुलदीप सिंह, लोकेश, सोहन सिंह, सोहन साहू, रवि नवाणी, अंकित गौड, भुवनेश दौसाया, अमन झंवर, मंयद यादव, नूर खान, अमित, अक्षय पंचोरी, मिलन खण्डेलवाल सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वाहन रैली का संपुर्ण मार्ग पर पुष्प वर्षा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।