अजमेर। यशस्वी हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जंयति के अवसर पर मंगलवार को भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में केंन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप सेंटर एक और दो, एटीएस की महिला जवानांे सहित शहर के विभिन्न वर्गो के पुरूष और महिला धावकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। नया बाजार चौपड़ से दौड़ का शुभारम्भ सी.आर.पी.एफ ग्रुप सेंटर दो के पुलिस उप महानिरीक्षक आर.जी.आर भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। नया बाजार से शुरू हुई यह दौड़ चुड़ी बाजार, गांधी भवन, कचहरी रोड़, इंडिया मोटर चौराहा, अग्रसेन सर्किल, जेएलएन हॅास्पिटल के सामने होतें हुए बजरंग गढ़ चौराहें पर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति प्रमुख औंकार सिंह लखावत, कंवल प्रकाश किशनानी, नवीन सोगानी, शरद गोयल, प्रहलाद शर्मा, सम्पत सांखला, कमल पंवार, ओम प्रकाश गुर्जर, सी.पी. गुप्ता, महेन्द्र सेन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
दौड़ में सी.आर.पी.एफ के अजय रावत पहले, प्रधान जाट दूसरे और जोखीराम- तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह महिला वर्ग में ए.टी.सी की अंजु लाखड़ा पहले, प्रियंका पाण्डे दूसरे, और तारा तीसरे स्थान पर रही।