अजमेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ करते हुए संभागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा कराना हर जन का दायित्व हैं। गुप्ता बुधवार सुबह राजकीय संग्रहालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन कर रही थीं उन्होनें इसे आमजन के लिए उपयोगी बताया। संग्रहालय अधीक्षक सयैद आजम हुसैन ने बताया कि अजमेर के फोटोग्राफर दीपक शर्मा के द्वारा विभिन्न जल संग्रह क्षेत्र और स्थानों के लिये गये चित्र इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये गये है। युनाईटेड नेशनल की ओर से इस साल 2013 को जल सहयोग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी को लेकर जलसंग्रहण पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गयी है।
वहीं संग्रहालय में विभिन्न स्कूलो के बच्चो द्वारा ड्रांईगशीट पर वॉटर कलर से उकेरे गये प्रकृति और पर्यावरण के चित्रो का प्रदर्शन किया गया। जिन्हें संग्राहलय आये दर्शको ने देख कर सराहा।
इसी तरह जन सेवा समिति के तत्वाधान में गांधी भवन चौराहे पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए पोस्टर और स्लोगन के जरीये आमजन को पानी और पेड बचाकर पर्यावरण की रक्षा करने का आव्हान किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अशोक बुंदेल, लोकेश मिश्रा, कमरूद्दीन, नरेश सहित कई सदस्य मौजूद थे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई ज़िला अध्यक्ष लोकेश कोठारी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कोठारी के नेतृत्व में नये सैशन के फॉर्म भरवाने के लिए हैल्प डेस्क भी लगायी गयीं। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेश सारवान, एनएसयूआई छात्रनेता सुनिल लारा, अजित गुर्जर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीआरपीएफ जीसी वन के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कमांडेड सुरेन्द्र कुमार द्वारा विश्व पर्यावरण की विस्तृत चर्चा के साथ बदले परिवेश में विश्व पर्यावरण की अवधारणा और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस माैंके पर गु्रप केन्द्र एक के अधिकारी और जवानो ने कैंप परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाये। साथ ही हर सदस्य को एक एक पौधा गोद लेकर उसकी देखभाल करने की शपथ दिलायी गयी।