जयैंष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर बड़ का पूजन

badi amavsiya 01 badi amavsiya 02अजमेर। परंपराआंे का र्निवहन करते हुए हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार सत्यवान सावित्री ने जिस तरह अपने पति की आयु की रक्षा के लिए यमराज से संघर्ष किया था उसी तरह महिलाएं वट वृक्ष के मन्नत रूपी धागा बांध कर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हैं। वैसे तो सभी बरगद के पेड़ों को हिंदु पंचांग के ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को पूजा जाता हैं,
अल सुबह से ही गाजे-बाजे के साथ महिलाएं आगरा गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास लगे बड़ के पेड़ पर पहुंची और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। इससे पहले बहुत सी महिलाआंे ने कई दिनों के उपवास भी रखे जिन महिलाओं ने उपवास रखे थें उन्होंने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपनी बहन बेटियों को साड़ी-कपड़े भेंट किए। साथ ही गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खरबूजे और आम का भी दान किया गया।

error: Content is protected !!