भाजपा महिला मोर्चा ने मुंख्यमंत्री का पुतला फूंका

bjp putla 02 bjp putla01अजमेर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की घोषणा के विरोध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए गहलोत का पुतला जलाया गया। शहर अध्यक्ष जयंति तिवारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और चौराहें के बीच पुतला जला कर बढ़ाई गयी दरे वापस लेने की मांग की गयी। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि एक ओर तो मुख्यमंत्री संदेश यात्रा निकाल कर कह रहे हैं कि बिजली काटौती नही होगी और जनता को राहत दी जायेगी। वहीं बिजली की दरो में बढोत्तरी करने के साथ ही अगले ही दिन से अघोषित बिजली कटौती शुरू कर दी गयी। जिससे भीषण गर्मी में जनता का हाल बेहाल हो रहा है। इस मौकंे पर जयंति तिवाड़ी, सरोज जाटव, हेमा गहलोत, कमला गोखरू, इन्दु शर्मा, सावित्री शर्मा सीमा भाटी, भारती श्रीवास्तव, बीना सिंघारिया, अनिता बैरवा, उर्मिला उदावत, प्रभा शर्मा, संपत भाटी सहित महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थीं।

error: Content is protected !!