नरेन शाहनी के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का मंचन

nukad natak 02 nukad natak 01

अजमेर। यूआईटी चैयरमैन नरेन शाहनी के भ्रष्टाचार के मामले में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर कांग्रेस बनाम भ्रष्टाचार पर शानदार कटाक्ष किया गया। प्रदेशाध्यक्ष गोपाल बंजारा के नेतृत्व मंे मदार गेट चौराहंे पर शनिवार शाम आयोजित कियें गये नुक्कड़ में कलाकार रैना शर्मा, देवी लाल जांगीड़, आयुषी माहेश्वरी सहित कई कलाकरो ने भाग लिया।

कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है – अशोक मटाई
neren shani ke kilaf pardharshan 01राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष ऐडवोकेंट अशोक मटाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पत्र लिखकर यूआईटी चैयरमैंन नरेन शाहनी को भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर तत्काल पदमुक्त करने की मांग की हैं। मटाई ने बताया कि यदि 10 दिनांे में शाहनी को चैयरमैंन पद से नही हटाया गया तांे वे कांग्रेस कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जायेगें। मटाई ने शाहनी द्वारा किये गये 6 भ्रष्टाचार के मामलों को पत्र में संलग्न कर मुख्यमंत्री से नगर सुधार न्यास की कार्यप्रणाली की समीक्षा कराने की भी मांग की हैं।

error: Content is protected !!