अजमेर। भारतीय जैन मिलन संस्था ने जनाना अस्पताल के नवजात शिशु वॉर्ड को दो साल के लिए गोद ले लिया हैं। इस मौकंे पर संस्था के क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रकाश जैन ने जेएलएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार सारस्वत और जनाना अस्पताल अधिक्षक डॉ सुमन सहित शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ अर्चला आर्य को एक वॉशिंग मशीन और इंडक्शन चुल्हा भंेट किया। इस मौकंे पर जैन मिलन संस्था के स्थानीय अध्यक्ष जीतमल सहित संस्था पदाधिकारी मौजूद थंे। डॉ पीके सारस्वत और डॉ सुमन ने संस्था पदाधिकारियांे का आभार जताया। वहीं प्रकाश जैन ने बताया कि आगे भी वॉर्ड में जरूरत के संसाधन उपलब्ध कराने में जैन मिलन संस्था तत्पर रहेगी।
