पर्यवेक्षकों ने ली अरांई ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक
अरांई। कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा की तैयारियों को लेकर मनोनीत पर्यवेक्षकों ने सोमवार को अरंाई ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार में किया गया। जिसमें काग्रेंसी पूर्व संरपच, पदाधिकारियों , व कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री हनुमान गौरेली ने की। आल इण्डिया काग्रेंस कमेटी के मनोनीत पर्यवेक्षक राजेश खेरा, व प्रदेश काग्रेंस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक तथा राजस्थान बुनकर संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से वर्तमान काग्रेंस प्रत्याशी क्षेत्रीय विधायक नाथूराम सिनोदिया को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही काग्रेंय पार्टी में ही अन्य दावेदारी रखने वाले प्रत्याशियों के बारे में कार्यकर्ताओं की राय ली। इस पर काग्रेंसी कार्यकर्ताओं ने नाथूराम सिनोदिया को ही आगामी विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी नियुक्त किये जाने की एक सुर में बात रखी। पर्यवेक्षक राजेश खेरा ने कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंन्द करते हुए सशक्तीकरण की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होनें कहा कि प्रदेश में फिर काग्रेंस सरकार का ही परचम लहरेगा। पांच वर्षो में प्रदेश ने औधोगिक, व्यापारिक, शिक्षा, चिकित्सा, यातायात, सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में विकास के आयाम हासिल किये है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नरत होनें का आह्वान किया। क्षेत्रीय विधायक नाथूराम सिनोदिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता सीधे सम्पर्क के माध्यम से काग्रेंस पार्टी के उम्मीदवारों व पदाधिकारियों से जुडे ताकि उन्हे अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने मेें परेशानिया न उठानी पडे। क्षेत्रीय विधायक नाथूराम सिनोदिया को दुबारा आगामी विधानसभा में काग्रेंस प्रत्याशी बनाने को लेकर भारतीय किसान संघ व सरपंच संघ ने पूर्ण रूप से समर्थन दिया। किशनगढ विधानसभा क्षेत्राधीन ग्राम पंचायतों के सरंपचों ने अरंाई संरपच भवंरगोपाल गौड के नेतृत्व में समर्थन दिया। भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमराव गौरेली ने विधायक सिनोदिया के जनता के प्रति लोकप्रियता व कार्यप्रणाली को लेकर किसानों का मसीहा बताते हुए गैर राजनैतिक संगठन के रूप में भारतीय किसान संघ का समर्थन दिया।
ये थे उपस्थित :- बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष नटवरसिंह, पूर्व प्रधान रामनिवास किराडिया, पूर्व उपप्रधान राधामोहन धायल, पूर्व जिला परिषद सदस्य जसराज चौधरी, पूर्व सरंपच हेमराज चौधरी, बिरदीचन्द शर्मा, जब्बर सिंह राठौड, कानाराम मैघवंशी, मूलसिंह शेखावत, गोपाल मैघंवशी, किशनलाल चौधरी, अमरचन्द सैन, कैलाश सैन गोठियाना, रामचन्द्र गुर्जर, ओबीसी मौर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण जाट, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष रसीद मोहम्मद, कल्याण मेघवंशी, कार्यकर्ता मौजूद थे।
-मनोज सारस्वत