केदारनाथ में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजली

केदारनाथ से लौटे तीर्थ यात्रियों का स्वागत कर शहीदों को श्रद्धांजली देते ग्रामीण।
केदारनाथ से लौटे तीर्थ यात्रियों का स्वागत कर शहीदों को श्रद्धांजली देते ग्रामीण।

-मनोज सारस्वत- अरांई। अरांई निवासी पांच तीर्थ यात्रियों के के दारनाथ यात्रा से सकुशल लौटने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा केंदारनाथ में कु दरत के तांडव में मौत के समन्दर में समाएॅ भारतीयों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजली दी गई। केदार नाथ से लोटे नाथूलाशर्मा, राजेन्द्र शर्मा, प्रेमलता देवी, कंचन देवी, पुष्पाकवंर के परिजनों ने राहत की संास ली। यात्रियों ने घटना स्थल व पृकृ ति के रास के बारे में आखों देखा हाल बताया। नाथूलाल शर्मा ने बताया कि उन्हे तीन दिन बिना खाने के ही रहना पडा। अंन्त में सेना के जवानों द्वारा उनकी मदद करने पर उन्हे राहत मिली। सडक ों के खराब होने से आवाजाही के लिए साधनों का आना जाना बिल्कुल बदं हो रखा था। भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, संरपच भवंरगोपाल गौड, रामनिवास जी रामस्नेही, गोपीलाल मेवाडा, बनवारी पुरी, कवि कमल किशोर माहेश्वरी, देवकरण खंगार, रामाकिशन माली, प्रहलाद सिंह तवंर, पप्पू माली, गोपाल गुजर्र, सहित ग्रामीणों ने शहीदों क ो श्रद्धांजली दी।

error: Content is protected !!