अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में अजमेर शहर भाजपा की ओर से उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों की मद्द के लिए शहर के व्यापारियों, दुकानदारों से जुटाई गई सहायता राशि 2 लाख 41 हजार रूपये आपदा पीड़ित कोष हेतु सौंपी। देवनानी ने बताया कि सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता होने के नाते सम्पूर्ण प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड में आई त्रासदी में सहयोग के लिए सहायता राशि एकत्रित की गयी। आज जयपुर में इस सम्बंध में आयोजित बैठक में अजमेर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित राशि 2.41 लाख आपदा पीड़ित कोष हेतु सौंपी गयी। इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा भी 10 हजार रूपये आपदा पीड़ित कोष हेतु सौंपे गये है तथा शहर के भाजपा पार्षद भी अपने एक माह का वेतन आपदा पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। देवनानी ने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों ने भी अपने एक माह का वेतन आपदा पीड़ित कोष में दिया है।