अजमेर / भारतीय जनता पार्टी के मीडिया एवं आईटी सेल का संभाग स्तरीय कार्यालय का वैशाली नगर में उद्घाटन रविवार को राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्रीकांत शर्मा और भाजपा शहर व मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा आईटी सेल के माध्यम से कांग्रेस नाकामियों को जनता तक पहुंचाएगी। स्वामी कॉम्प्लेक्स में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संभाग के सभी मीडिया व आईटी सेल के जिला संयोजक, सहसंयोजक, विधानसभा प्रभारी सहित कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सतीश पुनिया ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों को मीडिया व आईटी सेल से जोडऩे की आवश्यकता है।कार्यकर्ताओं को दुनिया में होने वाली घटना एवं समस्याओं को 24 घंटे उपलब्ध कराई जाए। आने वाले विधान चुनावों के दौरान ई-मेल या फेसबुक के माध्यम से पार्टी की बात अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए जाएं। आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद गुप्ता ने कहा कि मीडिया व आईटी सेल के कार्यकर्ता भाजपा के सुशासन की जानकारी एवं कांग्रेस के कुशासन की जानकारी मैसेज, फेसबुक व ई-मेल के जरिए लोगों तक पहुंचाए। गुप्ता ने कहा कि वर्तमान आईटी व मीडिया ही ऐसा माध्यम से लोगों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।राष्ट्रीय संयोजक मीडिया श्रीकांत शर्मा ने कहा वर्तमान में मीडिया व आईटी स्टार प्रचार का अच्छा साधन हैं। राजस्थान में आईटी व मीडिया की सातों संभाग में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अखबार की खबरों को फेसबुक, यू-ट्यूब, ई-मेल के द्वारा लोगों तक पहुंचाए और उक्त खबरों के मुद्दों पर लोगों से चर्चा करें। कार्यशाला में शहर अध्यक्ष रासा सिंह रावत, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद यादव, महिला मोर्चा संभाग प्रभारी डॉ. कमला गोखरू, बजरंग मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह राजावत, पृथ्वीराज मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन मीडिया सेंटर के संभाग प्रभारी प्रो$ बीपी सारस्वत ने किया।
विधानसभा संयोजक बनाए : प्रदेश भर में विधानसभा संयोजक बनाए गए हैं। प्रदेश संयोजक विमल कटियार व मनोज ने बताया कि जिला स्तर पर मीडिया कार्यशाला शुरू की गई हैं। कई जिलों मेंं मीडिया संयोजक नियुक्त किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका हैं। सबको कार्य में लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया व आईटी सेल के संयोजकों को जो कार्य दिए गए हैं उन्हें गंभीरता से पूरा करें।
कांग्रेस शासन में विकास कार्य नहीं : भाजपा मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार के शासन काल में प्रदेश का विकास नहीं हुए।
सड़क, पानी व बिजली की समस्याओं से लोगे परेशान है।केंद्र की मनमोहन सरकार महंगाई, भष्ट्राचार को रोकने में नाकाम नहीं है।देश में बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त है।मीडिया सेल के माध्यम से कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्&52द्भ;टाचार को लोगों तक पहुंचाने का काम तेज गति से किया जाएगा। प्रदेश की जनता भी कांग्रेस के कुशासन से परेशान हो चुकी है।सुराज संकल्प यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे को जो समर्थन मिल रहा है। उससे लगता है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हार निश्चित है।