सफाई व बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Nagar  Nigam 14.7.12अजमेर। नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरफूल सिंह यादव ने अधिकारियों को सफाई व बिजली व्यवस्था सुधारने एवं अनमें सुधार की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। श्री यादव ने बताया कि शहर की सड़कों व नालों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। नगर निगम का प्रयास रहेगा कि शहर की हैरीटेज वैल्यू को और ऊंचाई पर पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को रोड व स्ट्रीट लाईट का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा बताया कि शहर में करीब 250 जर्जर भवन है, इनमें से 160 भवनों के मालिकों ने भवन की मरम्मत पूरी करवा लेने की बात कही है। अधिकारियों को भेज कर इसका भौतिक सत्यापन कराया गया है। जो भवन जर्जर अवस्था में है, उनके मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे।
अब तक साढ़े दस हजार को चैक वितरण
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार गरीब परिवारों को साड़ी व कम्बल के लिए अजमेर शहर में 10549 लाभान्वितों को चैक वितरण किया जा चुका है। वंचित रहे लोगों को निगम की ओर से चैक बांटे जा रहे हैं। नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरफूल सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार केन्द्रीय बी.पी.एल., स्टेट बी.पी.एल., अन्त्योदय, आस्था, कथोड़ी, सहरिया, खैरवा, मुख्यमंत्री असहाय पुनर्वास योजना में चयनित परिवारों को चैक दिए गए हैं।
शीध्र होगी सफाई कर्मचारियों की भर्ती
अजमेर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शीध्र ही शुरू होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरफूल सिंह यादव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। भर्ती शीध्र कर ली जाएगी।

error: Content is protected !!