सरकार के कुशासन को जन-जन तक पहुचाऐं-देवनानी

devnani1अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन को कांग्रेस के साढ़े चार वर्षो के कुशासन की जानकारी देते हुए राज्य सरकार के चुनावीं हथकण्डों से सावचेत करे।
देवनानी अजमेर उत्तर में भाजपा के पृथ्वीराज मंडल व बजरंग मंडल की आयोजित बैठकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत दिनों में मुख्यमंत्री जब-जब अजमेर आये है हमारी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी योजनाओं के फीतें काटकर गये है परन्तु अपने कार्यकाल में अजमेर में कोई भी उल्लेखनीय काम नहीं करवा पाये है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में अजमेर भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था पूर्णतः अनियंत्रित है। गत भाजपा सरकार की योजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के अभाव में आज भी आधे शहर को रोजाना पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों के अभाव तथा चिकित्सालय भवन की दुर्दशा के कारण मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है। बैलगाम बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार की इन नाकामियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।
शहर जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार की नाकामियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
बैठक में प्रत्येक बूथ पर गठित भाजपा की कमेठी को सक्रिय करने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता को पालक कार्यकर्ता, वार्ड प्रभारी व शक्ति केन्द्र प्रभारी नियुक्त करने के सम्बंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा के समस्त प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन भी अगस्त के अन्तिम सप्ताह में आयोजित किये जाने के सम्बंध में चर्चा की गयी साथ ही आगामी 8 सितम्बर को जयपुर में आयोजित सुराज संकल्प यात्रा के समापन समारोह में मण्डल पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों व बूथ कमेठी के समस्त सदस्यों के सम्मिलित होने के सम्बंध में चर्चा की गयी। दोनों मण्डलों के सभी बूथों के पालक कार्यकर्ताओं की बैठक अगस्त के प्रथम सप्ताह में बुलाना तय किया गया।
बैठकों में शहर जिला उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, सीताराम शर्मा, बी.पी. सारस्वत, शिवशंकर हेड़ा, रमेश सोनी, आनन्द सिंह राजावत, पुष्पेन्द्र गोड, जे.के. शर्मा, राजकुमार ललवानी, महेश शर्मा, सुलोचना शुक्ला, वीनिता जैमन, रश्मि शर्मा, पार्षद भागीरथ जोशी, योगेश शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, भारती श्रीवास्तव, दयालराम सवासिया, विजय खण्डेलवाल, वासुदेव सोनी, संतोष मेघवंशी, कमलेश शर्मा, कल्पना कॉसवा, गोपाल सिंह चौहान, रीना देवी सोनी, अरविन्द पाराशर, भंवरसाहू, रमेश कौशल, विष्णुदत्त शर्मा, सलीम भाई, गिरधारी आदि उपस्थित थे।
देवनानी ने केसरगंज व्यापारी संघ के साथ एसपी से की मुलाकात
शहर में अपराधिक व असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसलों तथा दिनों-दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था के सम्बंध में आज उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने केसरगंज व्यापारिक संघ के पदाधिकारियों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक गौरव श्रीवास्तव से मुलाकात कर क्षेत्र में गत दिनों घटित गोलीबारी की घटना के सम्बंध में कठोर एवं तीव्र कार्यवाही करने की मांग की।
देवनानी ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि कठोर कार्यवाही के अभाव एवं धीमी गति से की जाने वाली कार्यवाही के कारण ही अपराधियों के हौसले बुलंद होते है। उन्होंने कहा कि शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के सुधार के लिए पुलिस प्रशासन को अत्यन्त प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जाने की आवश्यकता है जिससे भविष्य में व्यापारियों व शहरवासियों के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो पाऐ।

error: Content is protected !!