मुख्यमंत्री गहलोत ने रूद्राभिषेक व शिव अर्चना की

गहलोत शिव कथा महोत्सव के तहत शिव अर्चना करते हुए।
गहलोत शिव कथा महोत्सव के तहत शिव अर्चना करते हुए।

 

गहलोत शिव कथा महोत्सव के तहत रूद्राभिषेक करते हुए।
गहलोत शिव कथा महोत्सव के तहत रूद्राभिषेक करते हुए।

 

गहलोत का किशनगढ़ हवाई पट्टी पर स्वागत करते श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, ब्रह्मदेव कुमावत।
गहलोत का किशनगढ़ हवाई पट्टी पर स्वागत करते श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, ब्रह्मदेव कुमावत।

अजमेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का अपनी दो घंटे की संक्षिप्त यात्रा पर किशनगढ़ पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने किशनगढ़ के स्वर्गीय श्री सत्यनारायण मोदानी की स्मृति में आयोजित शिव कथा में भाग लेकर 9 लाख 11 हजार रूद्राक्ष से बने शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया और जल चढ़ाया। उन्होंने यहां शिव अर्चना की और शिवलिंग का दुग्धाभिषेक भी किया।
मुख्यमंत्री ने आर.के. कम्युनिटी सेंटर में स्वर्गीय श्री सत्यनारायण मोदानी की स्मृति में आयोजित शिव कथा का आनन्द भी लिया और कथावाचक श्री बटुक महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया। स्वर्गीय श्री मोदानी के परिवाजनों ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री डॉ. चंद्रभान, सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर, संसदीय सचिव श्री ब्रह्मदेव कुमावत, क्षेत्रीय विधायक श्री नाथुराम सिनोदिया का स्वागत व अभिनन्दन भी किया। श्री गहलोत ने स्वर्गीय श्री मोदानी पर लिखित पुस्तिका का विमोचन किया तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी तथा स्वर्गीय श्री सत्यनारायण मोदानी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का हवाई पट्टी पर शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रभा ठाकुर, संसदीय सचिव श्री ब्रह्मदेव कुमावत, किशनगढ़ के विधायक श्री नाथूराम सिनोदिया, मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री सोहन सिंह रावत, पूर्व मंत्री श्री ललित भाटी, श्री देवेन्द्र सिंह, राज्यसभा के पूर्व सदस्य श्री रत्नाकर पांडे, अजमेर डेयरी अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, हाजी मोहम्मद कंयूम खान, डॉ राजकुमार जयपाल, श्री महेन्द्र सिंह रलावता, सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया। उन्हें सूत की माला पहनाई और दुपट्टा ओढ़ाया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री आर.के. मीना, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल पालीवाल, जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव श्रीवास्तव भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने हवाई पट्टी पर मौजूद नागरिकों का अभिवादन स्वीकार कर उनके अभाव अभियोग भी सुनें।

error: Content is protected !!