स्वतंत्रता दिवस बड़ें हर्षोल्लास से मनाया

abcdअजमेर। स्थानीय द्रौपदीदेवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोढ़ा हवेली, नया बाजार में स्वतंत्रता दिवस बड़ें हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल ने मुख्य अतिथि स्वामी ग्रुप के चेयरमेन श्री कंवल प्रकाश किशनानी व विशिष्ट अतिथि श्रीमान् शरद् गोयल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि महोदय ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग प्रस्तुतियाँ भी दी गई। कृतिका समूह द्वारा वन्दे मातरम्……….. गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
अनुश्री व मुस्कान ग्रुप द्वारा लंदन में इण्डिया का बोल बाला……………, कश्मीरी ग्रुप द्वारा कश्मिर तू मैं कन्या कुमारी्……….. तथा कक्षा 6 की छात्राओं द्वारा देश रंगीला गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर देश के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया गया।
विद्यालय के प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी जी, नेहरू जी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू आदि देश भक्तों की जीवंत झांकियाँ भी प्रस्तुत की गई। कक्षा 9 की छात्रा सदफ खान द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत सुनकर सभागार में उपस्थित सभी श्रोता भावविभोर हो गये। छोटे-छोटे बच्चों के मुख के देश भक्ति से ओत-प्रोत कविताओं को सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गये।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि महोदय ने सभी छात्राओं का उत्साह वर्धन करने हेतु उन्हें पुरस्कार प्रदान किये। अंत में प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल ने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
error: Content is protected !!