शोभायात्रा में उमड़ा हुजूम, हैलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

27-08-13 - 327-08-13 - 227-08-13-पीयूष राठी- केकड़ी। शहर में मंगलवार को भाजपा युवा नेता शत्रुघ्न गौतम द्वारा आयोजित महर्षि उत्तम दास महाराज के जन्मोत्सव महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के पटेल मैदान से प्रारंभ हुई जो राजपथ,तीन बत्ती चौराहा,अजमेरी गेट,घण्टाघर,जुनिया गेट होते हुए जयपुर रोड़ पर स्थित समातन धर्म सीपीएड कॉलेज पहुंच कर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में कई गांवों से रामधुनी मण्डल पहुंचे जो ढोल धमाकों व अलगोजों की थाप पर नाचते गाते चल रहे थे। इसके साथ ही शोभयात्रा में विभिन्न समाजों के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। शोभायात्रा में स्वामी उत्तम दास महाराज बग्गी में सवार होकर चल रहे थे जिनका शहर में अनेकों स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसके साथ ही शोभायात्रा में हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की गई जो आकर्षण का केन्द्र रही। इसके साथ ही शौभायात्रा में महिलाओं की अच्छी खासी तादात देखने को मिली। बैण्ड बाजों की धुनों पर महिलाऐं महाराज की जयकारे लगाते हुए नाचते गाते बढ़ रही थी। इस अवसर पर सभी हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी शोभायात्रा में भाग लिया।

error: Content is protected !!